---Advertisement---

Tripti Dimri Viral Video: फैशन के मामले में नहीं है ‘एनिमल’ की जोया का कोई जवाब, काले चश्मे में लगीं स्टाइलिश

Tripti Dimri Viral Video: रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल‘ में तृप्ति डिमरी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा है। इस बीच उन्हें हाल ही में स्पॉट किया गया और एयरपोर्ट पर उनका क्यूट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कहने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2024 1:26 अपराह्न

Tripti Dimri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri Viral Video: रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल‘ में तृप्ति डिमरी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा है। इस बीच उन्हें हाल ही में स्पॉट किया गया और एयरपोर्ट पर उनका क्यूट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि तृप्ति अपने इस स्टाइलिश अंदाज से एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उनका एयरपोर्ट लुक वाकई काफी खास है और वह लाइमलाइट में आ गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

कुछ इस हाल में स्पॉट हुई तृप्ति डिमरी

इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को खूब लाइक और कमेंट मिल रहे हैं। तृप्ति व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे फ्लेयर्ड जींस को शॉर्ट डेनिम ब्लैक जैकेट और स्निकर के साथ कंप्लीट कर रही है। मेसी बन हेयरस्टाइल के साथ नो मेकअप और गॉगल्स में तृप्ति का अंदाज काफी कूल है। एयरपोर्ट पर उनका यह लुक देखने के बाद लोग फिदा हो रहे हैं। वही एक्ट्रेस अपने इस अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर रही है। खूबसूरती और क्यूटनेस में तृप्ति का कोई जवाब नहीं है। एयरपोर्ट पर तृप्ति का जलवा देखने लायक है।

तृप्ति डिमरी के फैंस हो जाते हैं फिदा

तृप्ति डिमरी के फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनका लैला का किरदार काफी पसंद आया था तो कुछ को जोया के किरदार में वह दीवाना बना रही है। गौरतलब है कि तृप्ति ‘लैला मजनू’ फिल्म में नजर आई थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकती थी। वहीं अपकमिंग फिल्म की बात करें तो तृप्ति कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 3: में नजर आने वाली है। कहने में दो राय नहीं है कि ‘लैला मजनू’ फिल्म से लेकर एनिमल फिल्म तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। अब तृप्ति लोगों की चहेती बन चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026