---Advertisement---

सिंगर Tulsi Kumar को किसने बचाया? शूटिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता में आए नेटिजन्स ने कहीं ये बात

Tulsi Kumar: गाने की शूटिंग के दौरान तुलसी कुमार को आई चोट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो लोग उठाने लगे सुरक्षा को लेकर सवाल, आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2024 4:35 अपराह्न

Tulsi Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Tulsi Kumar: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर की लिस्ट में शुमार तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने कई बेहतरीन गाने (Tulsi Kumar Songs) दिए हैं जिसे सुनने के बाद फैंस उनकी आवाज के कायल हो जाते हैं। लेकिन इस सब के बीच उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Tulsi Kumar Viral Video) हुआ जहां सेट पर तुलसी एक बड़े हादसे से बची है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि तुलसी कैसे बाल बाल बची लेकिन इस दौरान उन्हें चोट आई है। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे और सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चिंता नजर आ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा।

Tulsi Kumar Viral Video में देखें हादसे की झलक

जहां तक तुलसी कुमार के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। स्टेज पर वह अपनी परफॉर्मेंस का रिहर्सल कर रही है तभी पीछे लगे हुए शेड गिरने लगता है। डायरेक्टर की तरफ से आवाज आती है मूव लेकिन इससे पहले की तुलसी कुछ कर पाती वह गिर जाता है और तुलसी को चोट लग जाती है।

Viral Video में बिलखती नजर आई Tulsi Kumar

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि आनन फानन में वहां मौजूद कुछ लोग तुलसी को बचा लेते हैं क्योंकि शेष को गिरते समय वे आ जाते हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि तुलसी दर्द से चिल्ला रही है। कहा जा रहा है कि उनके कमर में चोट आई है।

Tulsi Kumar Viral Video पर लोगों ने जताई चिंता

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि आशा करता हूं कि वह ठीक होगी। तो एक ने कहा उन्हें चोट ना आई हो। एक ने कहा बच गई वरना और ज्यादा भी चोट आ सकती थी। एक ने लिखा हम सुरक्षा के मामले में बहुत गरीब है तो एक ने कहा आप ठीक हो।

कौन है Tulsi Kumar

जहां तक तुलसी कुमार की बात करें तो वह बॉलीवुड में अपनी आवाज से जादू चला चुकी है। उनके कुछ हिट गाने की बात करें तो वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई (Once upon A time in Mumbai) में वह ‘तुम जो आए’ के अलावा बिल्लू बार्बर में लव मेरा हिट हिट और ‘आशिकी 2’ में हम मर जाएंगे के साथ-साथ तुलसी की हिट प्लेलिस्ट में ‘ओ साकी साकी’ और ‘तेरा बन जाऊंगा’ भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026