---Advertisement---

Tunisha Sharma Birthday: इस अधूरी ख्वाहिश को छोड़ दुनिया से अलविदा हो गईं तुनिशा, खास दिन के लिए मां ने देखा था हसीन सपना

Tunisha Sharma Birthday: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक खबर लगातार चर्चा में है और वह है तुनिशा शर्मा सुसाइड केस। तुनिशा इस दुनिया में नहीं है लेकिन अगर आज वह जिंदा होती तो अपना 21वां जन्मदिन मना रही होती। एक्ट्रेस ने इस दिन के लिए निश्चित रूप से कई प्लानिंग्स की होंगी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2023 1:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tunisha Sharma Birthday: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक खबर लगातार चर्चा में है और वह है तुनिशा शर्मा सुसाइड केस। तुनिशा इस दुनिया में नहीं है लेकिन अगर आज वह जिंदा होती तो अपना 21वां जन्मदिन मना रही होती। एक्ट्रेस ने इस दिन के लिए निश्चित रूप से कई प्लानिंग्स की होंगी लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था और उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। आज भी यह एक राज ही है कि आखिर तुनिशा ने सुसाइड जैसे कदम को चुना। क्या एक्ट्रेस सच में ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में थी या वजह कुछ और है। एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान और तुनिशा के घरवालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है लेकिन एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह गई और छोड़ गई अपनी अधूरी ख्वाहिश।

अधूरी रह गई तुनिशा की यह ख्वाहिश

हाल ही में तुनिशा की मौत की खबर जिसने भी सुना उसे अपने कानों पर भरोसा नहीं हुआ। महज 20 साल कि उम्र में जब युथ अपने भविष्य के बारे में सपने देखते हैं उस समय तुनिशा ने सुसाइड को क्यों चुना। एक्ट्रेस को घरवालों ने लाल जोड़े में लपेटकर विदा किया। तुनिशा को देख हर किसी कि आंखों में आंसू था। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस को लाल रंग बहुत पसंद था इसलिए घरवालों ने उन्हें लाल जोड़े में विदा किया। वहीं, सूत्रों की माने तो तुनिशा शादी करना चाहती थी लेकिन शीजान ने मना कर दिया। दोनों के बीच शादी को लेकर कई बार अनबन भी हुई। वहीं, एक्ट्रेस शीजान संग ब्रेकअप को दिल से लगा बैठी और वह डिप्रेशन की शिकार हो गई। खैर, एक्ट्रेस की शादी की ख्वाहिश अधूरी रह गई।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

बेटी को न देखकर खास दिन पर मां हुईं इमोशनल

वहीं, तुनिशा के जन्मदिन के मौके पर मां काफी इमोशनल नजर आईं। इस दौरान इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैंने बर्थडे को लेकर खास प्लानिंग की थी। तुनिशा बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड रहती थी।” उन्होंने कहा कि “इस बार मैं उसे सरप्राइज पार्टी देने वाली थी। वह नहीं है लेकिन मैं उसके जन्मदिन पर केक काटूंगी।” तुनिशा की मां ने कहा, “यह दिन मेरे लिए खास है। मैं समझ नहीं पा रही हूं कुछ भी क्योंकि इस खास दिन पर वह नहीं है।” गौरतलब है कि तुनिशा को पहला ब्रेक फितूर में मिला था और वह आज टेलीविजन जगत में काफी मशहूर थी। खूबसूरती से लेकर टैलेंट तक की वजह से एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त बज था।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026