---Advertisement---

Tunisha Sharma: अलीबाबा में तुनिषा की जगह लेंगी ये एक्ट्रेस, ‘तारक मेहता’ में इस किरदार से बनाई थी दिलों में जगह

Tunisha Sharma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं और अपने पीछे छोड़ गई हैं लाखों फैंस को जो उन्हें काफी चाहते हैं। उनकी मौत एक मिस्ट्री है और सच्चाई से लोग वाकिफ नहीं है आखिर क्यों उन्होंने इस जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। उनके जाने से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 10, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tunisha Sharma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं और अपने पीछे छोड़ गई हैं लाखों फैंस को जो उन्हें काफी चाहते हैं। उनकी मौत एक मिस्ट्री है और सच्चाई से लोग वाकिफ नहीं है आखिर क्यों उन्होंने इस जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। उनके जाने से टीवी सीरियल ‘अलीबाबा दास्तान के काबुल’ सीरियल ने भी अपनी नई मंजिल तलाश ली है। एक तरफ जहां इस सीरियल की एक्ट्रेस अब कभी वापस नहीं आने वाली हैं वहीं एक्टर शीजान खान भी पुलिस कस्टडी में हैं। ऐसे में दर्शकों की पसंद और एक्साइटमेंट को देखते हुए सोनी सब ने ‘अलीबाबा दास्तान के काबुल’ को ‘अलीबाबा -एक अंदाज अनदेखाः चैप्टर 2’ को पेश किया जो फैंस के बीच लगातार चर्चा में है। इस बीच तुनीषा शर्मा को रिप्लेस करने की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है खास।

यह मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा को करेंगी रिप्लेस

रिपोर्ट्स की माने तो तुनिशा शर्मा को रिप्लेस करते हुए छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और तारक मेहता फेम आराधना शर्मा शो में नजर आने वाली हैं। शो के दूसरे चैप्टर में शीजान खान की जगह अभिषेक निगम को लिया गया है। वहीं आराधना को शो में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। एक्ट्रेस कई सीरियल में अपना दमखम दिखा चुकी हैं। वहीं, तुनिशा के फैंस के लिए यह देखना वाकई मुश्किल है कि उनकी चहेती अब इस सीरियल में कभी दिखाई नहीं देंगी।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सीरियल में दिखने वाले हैं कई ट्विस्ट और टर्न्स

आगामी एपिसोड में अभिषेक नाजिया यानी सपना ठाकुर के घर पहुंचने वाले हैं। इसके बाद अली और सिमसिम की जिंदगी में कई दिलचस्प मोड़ आएंगे। अली मर्जीना की खोज में निकल पड़े है। शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा में’ आराधना लेडी डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आई थी। वह ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’ और ‘हीरो गायब’ जैसे शोज से भी अपनी एक पहचान बनाई है।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14

जुलाई 3, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7

जुलाई 3, 2026

Aamir Khan

जुलाई 3, 2026

Baby Do Die Do Review

जुलाई 3, 2026

Taylor Swift

जुलाई 3, 2026

Salman Khan

जुलाई 3, 2026