---Advertisement---

इस वीकेंड OTT पर एन्जॉय करें ये फिल्म और Web Series, काजोल से लेकर बरुण सोबती तक चलाएंगे जादू

Upcoming Movies And Web Series on OTT: अगर आप इस वीकेंड पर घर में बैठकर वेब सीरीज और फिल्मों को एंजॉय करना चाहते हैं हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए हैं जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। खास बात यह है कि ये सब आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे और न्यू रिलीज वेब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Upcoming Movies And Web Series on OTT
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Movies And Web Series on OTT: अगर आप इस वीकेंड पर घर में बैठकर वेब सीरीज और फिल्मों को एंजॉय करना चाहते हैं हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए हैं जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। खास बात यह है कि ये सब आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे और न्यू रिलीज वेब सीरीज को आप इंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में काजोल की दवाई से लेकर बरुण सोबती की भी वेब सीरीज है। ऐसे में फैंस के लिए इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का महाडोज होने वाला है। ऐसे में आप भी कई ड्रामा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं।

‘द ट्रायल प्यार कानून और धोखा’ को लेकर लोग हैं बेताब

वकील के किरदार में नजर आने वाली काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच जद्दोजहद करती हुई काजोल को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ‘द ट्रायल’ पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में भी है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह वेब सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।

वरुण सोबती ‘कोहरा’ से मचाएंगे तबाही

अगर इस हफ्ते आने वाली वेब सीरीज की बात करें तो वरुण सोबती की वेब सीरीज ‘कोहरा’ भी 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। रणदीप झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज की कहानी भी एक मर्डर मिस्ट्री है। कहने में दो राय नहीं है कि ‘असुर’ में अपनी एक्टिंग से जादू चलाने वाले एक्टर निश्चित तौर पर इस सीरीज में भी तहलका मचाएंगे।

‘कॉलेज रोमांस सीजन 4’ का इंतजार खत्म

अगर इस हफ्ते रिलीज हुई वेब सीरीज की बात करें तो ‘कॉलेज रोमांस सीजन 4’ को कैसे भूल सकते हैं। 14 जुलाई 2023 को सोनीलिव पर रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉलेज के दिनों को याद करते हुए आप एक बार फिर इस सीरीज को इंजॉय करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि इससे पहले भी तीनों पार्ट को लोगों से को प्यार मिला है।

‘इश्क ए नादां’ में नीना गुप्ता की दिखेगी अदाकारी

जिओसिनेमा पर 14 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘इश्क ए नादां’ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता, लारा दत्ता और मोहित रैना जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। आप इस फिल्म को फ्री में एंजॉय कर सकते हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं।

‘बर्ड बॉक्स बार्सिलोना’ को भी कर सकते हैं एंजॉय

2018 में आई ‘बर्ड बॉक्स बार्सिलोना के सीक्वल फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में कहानी काफी अलग है जिसमें दुनिया खत्म होने की कगार पर है और यहां सभी की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। कहानी में ट्विस्ट यह है कि पट्टी खोलने का मतलब लोगों की मौत है।ऐसे में एक पिता और बेटी की कहानी को दिखाई गई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 14 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026