---Advertisement---

Upcoming South Movies: साल 2023 में ये फिल्में हिला सकती हैं बॉलीवुड की जमीन, कमाई की नई सुनामी से बनेंगे रिकॉर्ड

Upcoming South Movies: साल 2022 में कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करके बॉलीवुड के लिए थोड़ी बहुत उम्मीद जगाई थी पर साउथ की फिल्मों ने दर्शकों पर पूरी तरह अपना कब्जा जमाए रखा। KGF से शुरू हुई सुनामी के बाद कंतारा, PS 1, RRR, कार्तिकेय 2 और पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2023 6:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Upcoming South Movies: साल 2022 में कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करके बॉलीवुड के लिए थोड़ी बहुत उम्मीद जगाई थी पर साउथ की फिल्मों ने दर्शकों पर पूरी तरह अपना कब्जा जमाए रखा। KGF से शुरू हुई सुनामी के बाद कंतारा, PS 1, RRR, कार्तिकेय 2 और पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपना खूब दम दिखाया। इस साल भी साउथ की कई बड़ी फिल्में पैन इंडिया रिलीज होने जा रही है जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए टेंशन पैदा कर दी है। कमाई के मामले में भी इस साल ये फिल्में नए कीर्तिमान बना सकती है। आइए जानते है कौन कौन सी फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिखाती नजर आएगी।

‘माइकल’ करेगी धमाका

संदीप किशन और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म माइकल एक एक्शन फिल्म है और इसके टीजर ने दिखा दिया है कि ये फिल्म बड़ा धमाका करेगी।

वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है शकुंतलम

देव मोहन और सामंथा रूथ प्रभु इस फिल्म में लीड किरदार में नजर आयेंगे। ये फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज की जा रही है।

मणिरत्नम की फिल्म PS 2 भी मचाएगी धमाल

इस साल 28 अप्रैल को मणिरत्नम की फिल्म पॉनियन सेल्वम का दूसरा भाग रिलीज हो रहा है जिसको लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

सलार भी बनाएगी रिकॉर्ड

केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील का एक और प्रोजेक्ट जिसमे सुपरस्टार प्रभास लीड किरदार में है।इस फिल्म का इंतजार भी फैंस के बड़ी से है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी।

‘पुष्पा द रूल’ का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

पुष्पा द राइज की शानदार कामयाबी के बाद अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा द रूल को लेकर जबरदस्त हाईप है और ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड्स में तब्दील होगा।

‘कब्जा’ भी है फैंस के बीच क्रेज में

उपेंद्र और किच्चा सुदीप की एक्शन पैक फिल्म में देश में अंडरवर्ल्ड की बुनियाद पर बनी है और इस कन्नड़ फिल्म को लेकर भी हिंदी बेल्ट में खासा क्रेज नजर आ रहा है।

थांगलान’ भी होगी कामयाब

निर्देशक पा रंजीत के साथ मेगास्टार विक्रम की पैन इंडिया फिल्म थांगलान भी इस साल पैन इंडिया रिलीज होने जा रही है उम्मीद है कि कामयाबी के नए शिकार बनेंगे।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27

अप्रैल 15, 2026

Dacoit Box Office Collection Day 5

अप्रैल 15, 2026

Bobby Deol

अप्रैल 15, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026