---Advertisement---

OTT पर फरवरी के पहले वीक ये Web Series और फिल्म मचाएंगी धमाल, जानिए कौन से बड़े नाम हैं सुर्खियों में

Upcoming Web Series Movies on OTT 2023: ओटीटी के इस दौर में हर दिन कोई न कोई वेब सीरीज रिलीज हो रही है। फैंस ओटीटी पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। वहीं फैंस को डबल एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए फरवरी में कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। ओटीटी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 30, 2023 5:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Web Series Movies on OTT 2023: ओटीटी के इस दौर में हर दिन कोई न कोई वेब सीरीज रिलीज हो रही है। फैंस ओटीटी पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। वहीं फैंस को डबल एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए फरवरी में कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। ओटीटी पर फैंस को इम्प्रेस करने के लिए हर दिन कोई न कोई वेब सीरीज आ रही है। यही वजह है कि आजकल कई प्लेटफॉर्म्स टॉप पर है। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने आप किन वेब सीरीज और फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं।

काफी डिमांड में है ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर 2’ वेब सीरीज

द ग्रेट इंडियन मर्डर वेब सीरीज का पहला सीजन काफी पॉपुलर हुआ था और इसके खत्म होने के बाद से ही लोग इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर 2’ 4 फरवरी को डिज़्नी + हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

क्या दिखा पाएगा ”ब्लैक पैंथर 2′ अपना जादू

‘ब्लैक पैंथर 2’ फिल्म की स्क्रीनिंग 11 नवंबर, 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी दर्शकों का भार खत्म हो जाएगा। ‘ब्लैक पैंथर 2’ दर्शकों के लिए 1 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Also Read: Farebi Yaar Web Series On ULLU: भारती झा की बोल्डनेस देख दीवाने हुए फैंस, आखिर इस बार किस हद को करेंगी पार

‘वन कट टू कट’ फिल्म को लेकर भी फैंस हैं एक्साइटेड

‘वन कट टू कट’ फिल्म 3 फरवरी 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। कॉमेडी पसंद करने वाले लोग इसे इस प्लेटफॉर्म पर 3 फरवरी को देख सकेंगे।

‘रॉकेट बॉयज’ भी है इस लिस्ट में

रॉकेट बॉयज एक नई साइंस फिक्शन वेब सीरीज है जो 4 फरवरी को SonyLIV पर रिलीज होगी। यह सीरीज भारत के कुछ महान वैज्ञानिकों के बारे में है जिनमें होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई शामिल हैं।

तापसी भी मचाने वाली हैं धमाल

फरवरी के पहले सप्ताह में तापसी पन्नू नेटफ्लिक्स पर ‘लूप लपेटा’ के जरिए धमाल मचाने वाली है। फैंस इस फिल्म को भी घर पर बैठकर आसानी से देख सकते हैं।

Also Read: फिटनेस के लिए ये खास डाइट और प्लान है Kriti Sanon का सीक्रेट, वेट कम करने में है बेहद असरदार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026