---Advertisement---

Urfi Javed And Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 3 में बवाल मचाने के बाद, उर्फी संग Splitsvilla X5 में धमाका करने पहुंचे मुनव्वर

Urfi Javed And Munawar Faruqui की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं है, जिसमें वह दोनों शो Splitsvilla X5 में एक साथ पहुंचे नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं क्यों।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 5, 2024 11:45 पूर्वाह्न

Urfi Javed And Munawar Faruqui
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed And Munawar Faruqui: हाल में फैंस के फेवरेट और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 में आ कर कंटेस्टेंट की खूब क्लास लगाई थी। कॉमेडियन ने मजाक-मजाक में घर वालों की धज्जियां उड़ा दी और जिसे अभी तक कंटेस्टेंट भूल नहीं पाए हैं। यहीं अब मुनव्वर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह उर्फी जावेद के साथ एमटीवी शो स्प्लिट्सविला X5 में पहुंचे नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं बिग बॉस में बवाल मचाने के बाद, अब मुनव्वर स्प्लिट्सविला में कौन सा धमाका करने वाले हैं।

स्प्लिट्सविला X5 में पहुंचे Urfi Javed And Munawar Faruqui

हाल में इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने अपनें सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी इन तस्वीरों में उर्फी कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ एमटीवी शो स्प्लिट्सविला X5 में पहुंची नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में मुनव्वर, उर्फी और शो होस्ट सनी लियोनी खूब मस्ती करती दिख रही हैं।

क्या शो में धमाका करने वाले हैं दोनों?

इन दिनों स्प्लिट्सविला X5 में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। यहीं आपको बता दें उर्फी शो में कई बार आ चुकी हैं और वह जब भी आईं है कपल्स के लिए कोई न कोई ट्रिकी टास्क लेकर आती हैं। मुनव्वर और उर्फी को शो में साथ देख यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दोनों शो में कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं और जिससे कपल्स के रिश्ते पूरी तरह बदल जाएंगे। यह देखना काफी मजेदार होने वाला है।

मुनव्वर ने बिग बॉस ओटीटी 3 में मचाया था बवाल

स्प्लिट्सविला X5 से पहले मुनव्वर को फैंस के फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 में देखा गया था। शो में आते ही मुनव्वर ने कई घर वालों पर जमकर निशाना साधा यही नहीं, उन्होंने कई कंटेस्टेंट की तो कॉमेडी करते-करते क्लास लगाई जिससे वह भी बौखला बैठे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026