---Advertisement---

फ्लाइट में शोषण का शिकार हुई Urfi Javed, स्टोरी शेयर कर बताई आप बीती

Urfi Javed: अपने अतरंगी अंदाज़ के चलते सुर्खियों का हिस्सा बनी रहने वाली उर्फी जावेद अब एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बन चुकी है। वह किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सभी हैरान हो गए हैं। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 22, 2023 2:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अपने अतरंगी अंदाज़ के चलते सुर्खियों का हिस्सा बनी रहने वाली उर्फी जावेद अब एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बन चुकी है। वह किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सभी हैरान हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। आइए जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ है।

फ्लाइट में एक्ट्रेस के साथ हुई बदतमीजी

बता दे कि, अभी हाल ही में उर्फी जावेद मुंबई से गोवा जा रही थी। तभी लड़कों के एक ग्रुप ने फ्लाइट में उनके साथ बदतमीजी की। उर्फी जावेद ने बताया कि जब उनके साथ यह सब हुआ उस वक्त वह लड़के नशे में थे। इकोनामिक क्लास में सफर करने के दौरान उनके साथ कुछ लड़कों ने बदतमीजी की। 20 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई उर्फी जावेद अपनी छुट्टियां बिताने के लिए गोवा जा रही थी। उनके बालों का पिंक कलर था जब फ्लाइट में पहुंची तो लड़कों के ग्रुप में उन्हें पहचान लिया और जमकर कमेंट करने लगे।

Urfi Jvaed ने शेयर की स्टोरी

फ्लाइट में उर्फी जावेद के साथ लड़कों ने बदतमीजी की और कई बार उनका नाम लेकर भी चिल्लाया। उर्फी जावेद ने कहा कि “वह पब्लिक फिगर है, इसका मतलब यह नहीं कि वह पब्लिक प्रॉपर्टी है।” उर्फी जावेद ने इस घटना पर अपनी एक इंस्टा स्टोरी शेयर की। जिसमें कुछ लड़के नजर आए और इस वीडियो के साथ उनकी जावेद ने लिखा कि “जब मैं कल मुंबई से गोवा जा रही थी तो मुझे शोषण का सामना करना पड़ा। वीडियो में वह लड़के गंदी बातें कर रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे। इसके अलावा मेरा नाम भी ले रहे थे। जब मैंने उन्हें टोका तो उनमें से एक ने कहा उसके दोस्त नशे में है। नशे में होना कोई बहाना नहीं हो सकता कि आप किसी महिला के साथ गलत व्यवहार करें। पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं।”

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026