---Advertisement---

कैलाश खेर के गाने पर शख्स की आवाज सुन Urfi Javed हुई मुरीद, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Urfi Javed: एक शख्स के गायन की मुरीद हो गई उर्फी जावेद, सोशल मीडिया वीडियो शेयर कर कहीं ये बात, वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2024 5:47 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अपनी दरियादिली को लेकर भी जानी जाती है। कई बार सोशल मीडिया के जरिए गरीबों की मदद करने की जद्दोजहद करती हुई दिखाई देती है तो कभी पैपराजी को गिफ्ट बांटती नजर आती है। वहीं इस सबके बीच एक और वीडियो शेयर कर वह एक शख्स की मदद करने की ख्वाहिश बताती नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उर्फी जावेद के इस दरियादी की जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं। उर्फी इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए एक शख्स की खोज में जुटी है।

शख्स के आवाज में खोई उर्फी

दरअसल इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक रील स्टोरी पर शेयर किया है जिस पर लिखा क्या इनकी मदद करने का कोई तरीका है इंस्टाग्राम पर यह मैसेज नहीं रिसीव कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जिसे शायद आंखों से दिखाई भी ना देता हो लेकिन वह अपनी आवाज से जादू चला रहा है। यही वजह है कि उर्फी जावेद भी उसकी मुरीद गई। उसकी आवाज में वह जादू है जो किसी को भी दीवाना बना देगा और एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो में वह कैलाश खेर का गाना ‘मेरा दिल खुशी से झूमे’ गाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Urfi Javed पर चला आवाज का जादू

उर्फी जावेद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उस शख्स की आवाज और उसके गायन को सुनने के बाद आप भी फैन हो जाएंगे और यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि भले ही उसकी दुनिया ब्लैक एंड व्हाइट हो लेकिन उसकी आवाज में वह रंगीन कश्क और जादू है जिसे सुनने के बाद आप इस गायन के फैन हो जाएंगे। उर्फी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ अब वह इस शख्स को लेकर कुछ इस कदर प्रोटेक्टिव हो गई कि इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी खोजबीन शुरू कर दी।

उर्फी जावेद आएगी इस शो में नजर

गौरतलब है कि उर्फी जावेद अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती है और लोग उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में नजर आई थी। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में प्राइम वीडियो का शो ‘फॉलो कर लो यार’ भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026