---Advertisement---

आशावादी बनी Urfi Javed! चाणक्य की राह पर चलकर एक्ट्रेस के बदल गए विचार, पोस्ट देख लोग बोले- ‘इसको क्या हुआ यार…’

Urfi Javed: उर्फी जावेद का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह चाणक्य की बातें लोगों तक पहुंचाती नजर आई है लेकिन इसे देखने के बाद यूजर्स को झटका लगा कि आखिर उर्फी को हो क्या गया है क्योंकि वह अक्सर अतरंगी ड्रेस में ही अपनी तस्वीर शेयर करती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2025 4:04 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: जब बात उर्फी जावेद की आती है तो लोगों के दिमाग में उनकी अजीबोगरीब ड्रेस घूमती है। आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली Urfi Javed एक बार फिर लोगों को चौंका रही है लेकिन वजह इस बार कोई अतरंगी लुक नहीं बल्कि चाणक्य की बातें हैं जिसे वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर चर्चा में आ गई। उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा कहा जिसे देखने के बाद लोग चौंक गए और कमेंट में उर्फी जावेद से यह पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है और वह अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई है।

Urfi Javed ने शेयर की चाणक्य की ये 2 बातें

उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो वह पहले तो दो फोटो शेयर करती हुई नजर आई है जिसमें चाणक्य के दो उपदेश लिखे हुए हैं।bइसके साथ ही उन्होंने एक लंबे चौड़े कैप्शन से अपनी दिल की बात कहती नजर आई है।दरअसल पहले पोस्ट में लिखा हुआ है कि एक मोमबत्ती दूसरी मोमबत्ती जलाने से कुछ नहीं खोती है। वहीं Urfi Javed चाणक्य के एक और उपदेश को शेयर करती है जिसमें कहा गया है एक व्यक्ति की परीक्षा चार तरीकों से होती है गरीबी विपत्ति शक्ति और धन।

बदले नजरिए को लेकर उर्फी जावेद ने किया खुलासा

Urfi Javed ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं सच में मानती हूं कि किसी और की सफलता आपकी और सफलता नहीं है। बेशक मुझे समय-समय पर जलन होती है यह मानव यह भावनाएं हैं जिन्हें मैं नियंत्रित नहीं कर सकती लेकिन मैं उन पर काम न करना सीख लिया है। मैं कम से कम उस बिंदु पर पहुंच गई हूं जहां मैं दूसरे व्यक्ति की सराहना कर सकती हूं। संघर्षों के बिना जीवन सबक के बिना जीवन है। सब कुछ आपको सीखना है आपको बस अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। गरीबी ने मुझे दयालु होना सिखाया प्रतिकूलताओं ने मुझे आशाअवाद बनना सिखाया है।”

Urfi Javed को लेकर क्या बोल रहे लोग

उर्फी जावेद के पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी चौंक गए और एक यूजर ने कहा, “उर्फी जावेद को क्या हो गया।” तो एक ने कहा वाह क्या उच्च विचार हैं आपके। एक ने लिखा पहली बार इसने कुछ मीनिंगफुल पोस्ट किया है। इस पोस्ट को 7000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

उर्फी जावेद का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह चाणक्य की बातें लोगों तक पहुंचाती नजर आई है लेकिन इसे देखने के बाद यूजर्स को झटका लगा कि आखिर उर्फी को हो क्या गया है क्योंकि वह अक्सर अतरंगी ड्रेस में ही अपनी तस्वीर शेयर करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026