---Advertisement---

Urfi Javed वैलेंटाइन डे पर गुलाब वाली बार्बी बनकर मचा रही हड़कंप! चाबियों की ड्रेस के बाद फिर दिखा अतरंगी स्टाइल

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस से अपनी एक अलग छवि बनाने वाली उर्फी जावेद एक मौका नहीं छोड़ती है लाइमलाइट में बने रहने के लिए। उन्हें पता है कि लोग उन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल करेंगे। बावजूद इसके वह कभी भी पीछे नहीं रहती है। ऐसे में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उर्फी अपने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2024 12:07 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:06 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस से अपनी एक अलग छवि बनाने वाली उर्फी जावेद एक मौका नहीं छोड़ती है लाइमलाइट में बने रहने के लिए। उन्हें पता है कि लोग उन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल करेंगे। बावजूद इसके वह कभी भी पीछे नहीं रहती है। ऐसे में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उर्फी अपने अलग अंदाज में एक बार फिर लोगों के बीच हड़कंप मचाती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक फिलहाल चर्चा में है और इसे देखने के बाद लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर किस तरह उर्फी जावेद वैलेंटाइन डे पर आई सुर्खियों में।

Urfi Javed का यह वैलेंटाइन स्पेशल लुक

जहां तक Urfi Javed जावेद के इस लुक की बात करें तो वह स्टाइलिश ब्रांडेड टॉप स्टाइल चिक ड्रेस में खुद को फ्लॉन्ट कर रही है। वहीं इस आउटफिट को उन्होंने एक आर्टिफिशियल गुलाब को स्टाइल कर कंप्लीट किया। रेड लिपस्टिक, मैचिंग हाई हील्स और स्ट्रेट हेयरस्टाइल में उर्फी हमेशा की तरह स्टाइलिश तो दिखी लेकिन लोग उन्हें ट्रोल करने का फिर कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उर्फी जावेद इस वीडियो में कहती हैं कि मैं अपना गुलाब लेकर आई हूं। इसके अलावा वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी को देख उनकी कई फैंस उनके पास तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए आ जाती हैं और उन्हें वैलेंटाइन डे की बार्बी कहती हैं।

Urfi Javed को लोग कर रहे ट्रोल

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तुम बार्बी नहीं छपरी लगती हो।” तो एक और यूजर ने कहा, “सॉरी लेकिन यह बार्बी का अपमान है।” दूसरे ने लिखा, खुद का मजाक बनाना कोई उर्फी से सीखे।” एक यूजर ने कहा, “कोई इसका भी फैन हो सकता है। ” तो दूसरे ने लिखा, “सच में कहां से आ जाते हैं ऐसे लोग।”

Urfi Javed की चाबियों वाली ड्रेस

इससे पहले बीते दिन उर्फी जावेद चाबियों की एक ड्रेस पहनकर निकली थी और इसमें वह अपने अलग स्टाइल से लाइमलाइट में आ गई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को लेकर कहा जा रहा है कि वह एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स धोखा 2’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026