---Advertisement---

कूड़ा बीनने की पन्नी से Urfi Javed ने बना डाली ड्रेस, यूजर्स बोले- ‘संभल कर मैडम कोई कचरा ना डाल दे’

Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अतरंगी ड्रेस से लाइमलाइट में आने वाली उर्फी हर बार फैंस को चौंका देती हैं। इस बार उर्फी ने हर हद को पार करते हुए कचरा जमा करने वाली थैली से ही ड्रेस बना ली है। सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 24, 2023 3:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अतरंगी ड्रेस से लाइमलाइट में आने वाली उर्फी हर बार फैंस को चौंका देती हैं। इस बार उर्फी ने हर हद को पार करते हुए कचरा जमा करने वाली थैली से ही ड्रेस बना ली है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं। हर बार उर्फी अपने अजीबोगरीब ऑउटफिट से चर्चा में आ जाती हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में जो चर्चा में है।

वीडियो में थैली से बनी ड्रेस में नजर आई उर्फी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी डस्टबिन थैली से ड्रेस बना ली है। वीडियो पर लिखा है कि “जब मैं बिग बॉस में थी तो मैंने डस्टबिन बैग से एक ऑउटफिट बनाया था। एक बार इतिहास दोहरा रही हूं लेकिन अलग तरीके से।” उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मैं सचमुच इसे मजाक नहीं कर एक रेड कार्पेट इवेंट में पहन सकती हूं। साथ ही बिग बॉस में मैंने जो ओग डस्टबिन बैग आउटफिट बनाया था, वह उससे प्रेरित था।”

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं जमकर ट्रोल

इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन ट्रोलर्स को मानो एक मौका मिल गया। इस वीडियो पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “संभल कर मैडम कोई कचरा ना डाल दे।” एक और यूजर ने कहा, “कचरा कचरा बैग में गया।” एक और यूजर ने कहा, “लगता है अब मार्केट में पॉली बैग का भी शॉर्टेज होने लगेगा, उर्फी मैम आपकी ट्रेंड लुक्स हर बार फैन्स को शॉक कर देता है।” एक और यूजर ने कहा, “केले के पत्ते वाली ड्रेस पहन कर विडियो बना।” एक और यूजर ने कहा, “हमारे यहां एक लड़की है उसके लिए इस तरह कि ड्रेस भेज दो 100 रूपये दूंगा अपन।”

Also Read: KL Rahul Athiya Shetty Wedding: कोहली से लेकर इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी कपल को बधाई, जानिए खूबसूरत संदेश में किसने क्या लिखा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026