---Advertisement---

Urfi Javed का उंगलियों के डिज़ाइन वाला आउटफ़िट देख चकराया लोगों का सिर, ‘कचरा’ कहकर किया ट्रोल

Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 (Bigg Boss OTT) से सुर्ख़ियों में आईं उर्फी जावेद अपने अटपटे आउटफ़िट्स के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने अतरंगी लुक्स को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इतना ही नहीं अपने फ़ैशन सेंस को लेकर उर्फी कई बार ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 18, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 (Bigg Boss OTT) से सुर्ख़ियों में आईं उर्फी जावेद अपने अटपटे आउटफ़िट्स के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने अतरंगी लुक्स को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इतना ही नहीं अपने फ़ैशन सेंस को लेकर उर्फी कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होती हैं। अब एक बार फिर उर्फी अपने एक अटपटे आउटफ़िट को लेकर चर्चा में आईं हैं। इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे इस वीडियो में उर्फी उँगलियों के डिज़ाइन वाली एक आउटफ़िट पहने नज़र आ रही हैं। 

उँगलियों के डिज़ाइन वाले आउटफ़िट में दिखीं Urfi Javed  

वायरल भयानी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में इंटरनेट सेन्सेशन  Urfi Javed एक नए अटपटे लुक में नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में उर्फी ब्लैक पैंट और व्हाइट टी-शर्ट के साथ उँगलियों के डिज़ाइन वाले विचित्र आउटफ़िट में दिख रही हैं। उर्फी का यह उँगलियों वाला आउटफ़िट काले रंग का है जिसपर लाल रंग के चमकदार कपड़े से नाख़ुनों का डिज़ाइन बनाया गया है। इस वीडियो में उर्फी अपना यह अटपटा आउटफ़िट एक पैपराज़ो को पहनाती भी दिख रही हैं। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे उर्फी को ट्रोल 

Urfi Javed की यह अजीबोग़रीब आउटफ़िट देखकर लोग उनके स्टाइल को समझ नहीं पा रहे और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूज़र ने उर्फी को ट्रोल करते हुए लिखा “इससे सीखें वो भी हम? इतने बुरे दिन नहीं आ गए”। दूसरे ने लिखा “बहन जी को दुनिया के सबसे बड़े पागलखाने की ज़रूरत है”। वहीं एक और यूज़र ने कमेंट किया “कचरा”। 

इसके अलावा कोई लोग उर्फी के इस स्टाइल को देखकर उनपर आउटफ़िट आईडिया चुराने का आरोप भी लगा रहे हैं। एक यूज़र ने उर्फी पर आरोप लगाते हुए लिखा “नेटफ्लिक्स के फैशन शो से सस्ती कॉपी”। दूसरे ने लिखा “तुमने इसे नेक्स्ट इन फ़ैशन के सीज़न 2 के एक कंटेंस्टेंट के आइडिया से चुराया है। कम से कम उसे कुछ श्रेय तो दे दो”। ग़ौरतलब है कि Urfi Javed सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर कई बार ट्रोल होती आई हैं। कई लोग उनपर इससे पहले भी कपड़ों के आईडियाज़ चुराने का आरोप लगाते आए हैं। मगर उर्फी को इन सबसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता और वह आए दिन बेधड़क होकर लोगों के सामने अपने अटपटे आउटफ़िट्स का प्रचार करता रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026