---Advertisement---

ग्रीन टी पीते-पीते Urfi Javed को आया ख्याल तो कर दिया कमाल, Video देख बोले यूजर्स- ‘तुसी सच में ग्रेट हो’

Urfi Javed Video: हर बार अजीबोगरीब फैशन से लोगों को चौंका देने वाली उर्फी जावेद को पता है कि कैसे लोगों को इम्प्रेस करना है और वह इसके लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है। जिस डेली यूज के समान को हम हर दिन किचेन या अन्य चीजों के लिए यूज करते हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2023 1:24 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed Video: हर बार अजीबोगरीब फैशन से लोगों को चौंका देने वाली उर्फी जावेद को पता है कि कैसे लोगों को इम्प्रेस करना है और वह इसके लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है। जिस डेली यूज के समान को हम हर दिन किचेन या अन्य चीजों के लिए यूज करते हैं उर्फी उसके साथ भी एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच उर्फी ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही करती हुई नजर आई है जिसे देख शायद आप चौंक जाएंगे। वीडियो देख शायद आप एक बार फिर चौंक जाएंगे और शायद यही कहेंगे कि उर्फी जावेद आप सच में ग्रेट हो। तो आइए जानते हैं आखिर इस बार क्या किया उर्फी ने।

उर्फी के इस अवतार को देख सोच में पड़े लोग

उर्फी जावेद ने जिस वीडियो को पोस्ट किया है उसके साथ कैप्शन में लिखा, “हेलो दोस्तों चाय पीलो।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी बैठकर ग्रीन टी को एन्जॉय कर रही होती है और जब वह एक घूंट पीती हैं तो उनके दिमाग की बत्ती जल जाती है और वह कुछ सोचने लगती है। अगले ही पल हाथ में ग्रीन टी लेकर ग्रीन टी से बनी ड्रेस में उर्फी पोज देती नजर आती है। इस दौरान वह ग्रीन टी से बनी व्हाईट शोर्ट ड्रेस में दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

वीडियो देख यूजर्स दे रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “बदलाव के लिए यह ऑउटफिट मुझे पसंद आया।” एक और यूजर ने कहा, “टी बैग को देख ही यह समझ आ गया था कि आज कत्ल होगा।” एक फैन ने लिखा, “आप सच में काफी अलग हैं।” एक और फैन ने लिखा, “तुसी ग्रेट हो।”

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं उर्फी

गौरतलब है कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अपनी एक फैन फोलोविंग है जो उन्हें चाहती है लेकिन यूजर्स का एक वर्ग उन्हें खूब ट्रोल भी करता है। हालांकि उर्फी हर बार अपने नए अंदाज से लोगों को चौंका देती हैं। उर्फी का अंदाज लोगों को इम्प्रेस करने के लिए काफी है और ट्रोलिंग से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026