---Advertisement---

Urfi Javed Viral Video: एयरपोर्ट पर ये क्या करने लगी उर्फी! देख यूजर बोले- ‘इतनी जल्दी तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता’

Urfi Javed Viral Video: अतरंगी फैशन सेंस से हर बार उर्फी जावेद कुछ ऐसा कर देती है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसे में उन्हें एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और लोगों की निगाहें उन पर अटक गई। इस बार अपनी ड्रेसिंग सेंस से नहीं बल्कि अपने अंदाज से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Urfi Javed Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed Viral Video: अतरंगी फैशन सेंस से हर बार उर्फी जावेद कुछ ऐसा कर देती है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसे में उन्हें एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और लोगों की निगाहें उन पर अटक गई। इस बार अपनी ड्रेसिंग सेंस से नहीं बल्कि अपने अंदाज से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल ड्रेस के ऊपर उर्फी ने पिंक वार्मर को कैरी किया जो कभी बाथरोब तो कभी लॉन्ग हूडी की तरह दिख रही है। असल में वह है क्या वह तो उर्फी ही जाने लेकिन वह एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा कर गई जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

ये क्या हरकत कर बैठी उर्फी

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पैपराजी के सामने पिंक बाथरोब स्टाइल हुडी में उर्फी पोज दे रही होती है। लेकिन लोगों की निगाहें उस समय अटक जाती है जब वह अचानक से अपने स्वेटर को सरेआम कैमरे के सामने उतरने लगते हैं। इसके बाद उर्फी अपने ग्लैमर अंदाज से छा जाती है। दरअसल अब उर्फी रेड टी शर्ट को ब्लैक शॉर्ट्स के साथ स्टाइल करती हुई दिखी। वहीं उन्होंने अपने लुक को कर्ल हेयर स्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया। उर्फी जावेद व्हाइट हाई हील से इस लुक को कंप्लीट टच दे रही है।

Urfi Javed Viral Video देख लोगों का घूम गया दिमाग

वीडियो देख ट्रोलर्स का एक बार फिर माथा घूम गया और वह जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इतनी जल्दी तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता तो दूसरे ने कहा पागल लोगों की कमी नहीं है इस दुनिया में। एक ने कहा आप कभी नहीं सुधर सकती मैडम तो दूसरे ने कहा तुम्हारे पास और कोई काम नहीं है एयरपोर्ट आने के अलावा। एक ने कहा बख्श दो मैडम। अब तो दूसरे ने कहा यह कंबल ड्रेस कहां से लाई हो तो एक ने कहा इससे अच्छा तो कंबल लपेट लेती।

इस प्रोजेक्ट में दिखेगी उर्फी

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद बहुत जल्द अपने शो ‘फॉलो कर लो ना यार’ को लेकर प्राइम वीडियो पर आ रही है। वहीं उनकी पाइपलाइन में एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026