---Advertisement---

Urfi Javed पॉडकास्ट के दौरान इस कॉमेडियन संग मस्ती करती आई नजर, आखिर क्यों चौंके लोग

Urfi Javed: उर्फी जावेद इस बार एक कॉमेडियन के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है और इसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे उर्फी ने खुद ही शेयर किया है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास इस वीडियो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2023 6:42 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: हमेशा अतरंगी स्टाइल से लोगों को हैरान कर देने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर आ गई है। हालांकि इस बार उनकी ड्रेस नहीं बल्कि वह मस्ती कर रही है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई है। दरअसल उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कॉमेडियन रोहण जोशी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में लोगों की निगाहें उर्फी जावेद पर अटक गई क्योंकि वह सिंपल अंदाज में नजर आई हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल उर्फी का यह अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा में है जिसमें वह मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है।

क्या है इस वीडियो में खास

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहन यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या हम ब्रॉडकास्ट कर रहे हैं। इसके बाद उर्फी जावेद दिखती हैं और कहती हैं कि मैं रोहन का पॉडकास्ट कर रही हूं रोहन मेरा नहीं। फिर जवाब आता है कि हम आपका पॉडकास्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यह वीडियो हमेशा से काफी हटके है। दोनों के बीच मस्ती और बॉन्डिंग को देख इतना तो होता है कि जबरदस्त धमाका होने वाला है।

वीडियो देख यूजर्स के उड़े होश

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एक बार फिर मजे ले रहे हैं और एक यूजर ने लिखा, “अरे देखो इन्होंने कपड़े पहन लिए।” एक और यूजर ने कहा, “क्या यह उर्फी जावेद है।” एक और यूजर ने कहा, “दीदी ने कपड़े पहन लिए हैं।” एक और यूजर ने कहा, “वाह भाई उर्फी जावेद कतई पहचान में नहीं आ रही है।”

उर्फी हो जाती हैं हर बार ट्रोल

यह बात सच है कि बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद उर्फी जावेद हमेशा अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिंपल ड्रेस में दिख रही हैं। उर्फी किसी भी चीज के साथ ड्रेस बनाने में कभी पीछे नहीं रहती है चाहे वह तार हो या फिर बल्ब। उन्हें चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है और यही वजह है कि वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी जानती है कि वह अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल होंगी लेकिन वह फिर भी इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026