---Advertisement---

आखिर क्यों Urfi Javed बोलीं- ‘सद्गुरु को फॉलो करते हो तो मुझे अनफॉलो करो’

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर आजकल एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है उर्फी जावेद। अतरंगी ड्रेस हो या विवादित बयान उर्फी चर्चा में आने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। मौका चाहे कोई भी उर्फी खुद को लाइमलाइट में लाने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बीच एक बार फिर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2023 3:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर आजकल एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है उर्फी जावेद। अतरंगी ड्रेस हो या विवादित बयान उर्फी चर्चा में आने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। मौका चाहे कोई भी उर्फी खुद को लाइमलाइट में लाने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बीच एक बार फिर अतरंगी क्वीन अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल इस बार उर्फी के निशाने पर सद्गुरु हैं। जी हां, सद्गुरु की किसी बात से उर्फी खफा नजर आई हैं और वह इस बात का खुलासा खुद एक वीडियो शेयर कर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

उर्फी ने कही ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “कोई इन्हें नेचर के बारे में बताओ।” उर्फी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, “जो भी इस कल्ट नेता को फॉलो करता है वो मुझे अनफॉलो कर दें। उनके हिसाब से एलजीबीटीक्यू रियल में एक अभियान है। यह बात सही है कि इस अभियान में शामिल होने वाले लोग अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में फ्री होकर बात करते हैं। एलजीबीटीक्यू समुदाय का प्रतिशत कम नहीं है लेकिन अंदाजा लगाइए आपका दिमाग कहां है।”

Also Read: आदिल संग निकाह कर Rakhi Sawant अब बनी फातिमा, शादी के बाद इस बात का सता रहा है डर

एलजीबीटीक्यू समुदाय को सपोर्ट और समर्थन की जरूरत

इसके अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट में उर्फी ने लिखा, “इस तरह के प्रचार को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। एलजीबीटीक्यू समुदाय को सपोर्ट और समर्थन की जरूरत है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि लोग अपनी सेक्सुअलिटी को छिपाते हैं और कुछ अलग नाटक करते हैं। इस बारे में हमें अभियान चलाने की जरूरत है। इस बात कोई फर्क नहीं पढ़ना चाहिए कि आप किसे प्यार करने के लिए चुनते हैं।

Also Read: Gautam Gambhir ने MS Dhoni को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘वह चाहते थे कि मैं एक शतक बनाऊं’

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे हैं कुछ ऐसे रिएक्शन

गौरतलब है कि उर्फी जावेद फैंस को चौंकाने में कोई मौका नहीं छोड़ती है। बोल्ड ड्रेस में अतरंगी ट्विस्ट देने में उर्फी हमेशा आगे रहती हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद ट्रोलर्स एक बार फिर उर्फी को लताड़ लगा रहे हैं। वीडियो देख एक यूजर ने कहा , “तुम खुद ह्यूमन नेचर के बारे में कुछ सीखो। कब तक जानवर की तरह नंगी फिरोगी।” वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद कई फैंस उर्फी की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026