---Advertisement---

Urfi Javed के हाथ लगी बड़ी लॉटरी! इस OTT प्लेटफॉर्म पर फैंस से कहेंगी ‘Follow Kar Lo Yaar’

Urfi Javed: अजीबोगरीब फैशन की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद की लॉटरी लग गई है। जी हां, अक्सर ट्रोल होने वाली यह हसीना अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। वह बहुत जल्द अपनी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ फैंस को इंप्रेस करने के लिए आ रही है। अमेजन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2024 6:22 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अजीबोगरीब फैशन की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद की लॉटरी लग गई है। जी हां, अक्सर ट्रोल होने वाली यह हसीना अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। वह बहुत जल्द अपनी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ फैंस को इंप्रेस करने के लिए आ रही है। अमेजन प्राइम ने खुद इस बात की घोषणा की है जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। वहीं ट्रोलर्स की भी बोलती बंद हो गई। प्राइम वीडियो ने एक और अजीबोगरीब लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात का खुलासा किया। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

हटके अंदाज में नजर आई उर्फी जावेद

उर्फी जावेद की इस तस्वीर में वह पिंक प्रिंटेड जंपसूट में नजर आ रही है। इस जंपसूट से वह अपनी टोंड फिगर को फ्लॉन्ट कर रही है। डार्क आई मेकअप, न्यूड लिप शेड्स, व्हाइट ट्रांसपेरेंट हाई हील्स और लंबी चोटी में उर्फी कमर पर हाथ रखकर पोज देती हुई नजर आई। उनका यह लुक वाकई काफी हटके है और वह जिस तरह अपने नैनों से तीर चला रही हैं उसे देख लोगों की धड़कनें बढ़ गई है। इस बार उर्फी की तस्वीर देख लोग उन्हें ट्रोल नहीं बल्कि बधाई देते हुए नजर आए हैं।

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज में दिखेंगी उर्फी

उर्फी की तस्वीर को शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, “उर्फी जावेद भारत की सबसे बड़ी वायरल सनसनी है। वह जहां चाहती है वहां ड्रामा हो जाता है। उनकी पापुलैरिटी उनके कपड़ों की तरह स्वयं निर्मित है लेकिन अब वह इसे अगले स्तर पर ले जा रही है। असली उर्फी को जाने क्योंकि वह अपने खेल और अपने प्रसिद्धि को बढ़ाती है। साथ ही अपनी पूरी तरह से डाइफंक्शनल परिवार को भी एक साथ रखती है। फॉलो कर लो यार अमेजन प्राइम पर।” बता दे कि संदीप कुकरेजा के निर्देशन में यह वेब सीरीज बनाई जाएगी और इसमें उर्फी जावेद नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026