---Advertisement---

गुलाबी साड़ी में कयामत ढाती दिखीं Urfi Javed, वीडियो देख यूजर्स बोले- कपड़े कुछ ज्यादा नहीं हो गए ?

Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर राज करती हैं और फैंस के बीच कहर ढाने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह पिंक साड़ी में कातिलाना दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस दंग रह गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2023 6:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी विवादों में रहती हैं। अक्सर अतरंगी ड्रेस से चर्चा में आने वाली उर्फी हमेशा बयानों से लाइमलाइट में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर माफीनामा लिखकर चर्चा में आई थी लेकिन उर्फी अपने स्टाइल से एक बार फिर वापस आ गयी है। लेटेस्ट वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर उर्फी ने सनसनी मचा दी है। वीडियो में वह साड़ी पहनकर कैमरे पर पोज दे रही हैं। आइये देखते हैं क्या खास है उर्फी के इस लुक में।

क्या है इस लुक में खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

वीडियो की बात करें तो उर्फी पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। जी हां, शायद साड़ी का नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे कि क्या उर्फी सुधर गयी लेकिन यह सच है कि वह साड़ी में नजर आई लेकिन अपने स्टाइल में। इस लुक में उन्होंने साड़ी को ड्रिप किया और पल्लू को अलग स्टाइल देती हुई नजर आई। डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस का लुक कातिलाना है। इस लुक को एक्ट्रेस ने मैचिंग मांगटीका से खास और अलग बनाया। एक्ट्रेस ने बोल्ड मस्कारा और ग्लॉसी मेकअप से इस लुक को खास बनाया।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Priyanka Chopra और बेटी मालती को सिद्धिविनायक मंदिर में देख भड़के यूजर्स, इस वजह से उठा रहे हैं सवाल

वीडियो देख यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिएक्शंस

इस लुक को देख यूजर्स हैरान रह गए हैं कि आखिर कैसे वह इस तरह पूरे कपड़े में दिख सकती हैं। उर्फी जावेद के इस वीडियो की बात करें यूजर्स मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “कपड़े कुछ ज्यादा नही हो गए ?” एक और यूजर ने कहा, “उर्फी जी बदल गई।” एक और यूजर ने कहा, “जादू जादू जादू।”

सोशल मीडिया पर राज करती हैं उर्फी

बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में भले ही कमाल ना दिखा रही हो लेकिन वह आज एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह हर दिन नए लुक से तबाही मचा देती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उर्फी कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: IPL Viral Video: Brendon Mccullum ने आईपीएल के पहले सीजन में खेली थी आतिशी पारी, महज 23 गेंदों पर लगाए थे 118 रन

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026