---Advertisement---

Urvashi Rautela इस वर्कआउट को करके रहती हैं इतनी फिट, टोन्ड बॉडी के लिए जमकर पसीना बहाती दिखीं हसीना

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फिटनेस को लेकर काफी सजग नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह वर्कआउट करते समय किस कदर पसीना बहा रही है। वीडियो को देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिटनेस को लेकर वह कितनी सजग है। फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2023 3:34 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 4:47 अपराह्न

urvashi rautela video
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: कहने में दो राय नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की खूबसूरती ही नहीं फिटनेस के भी लाखों दीवाने हैं।एक्ट्रेस को देख लोगों की निगाहें थम जाती है और वह फिटनेस से हर बार लोगों पर जादू चलाती हैं। निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल चीजों को लेकर भी उर्वशी हर बार लाइमलाइट में बनी रहती हैं और ऐसे में वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और वजह है उनकी फिटनेस। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर यही है उर्वशी रौतेला की फिटनेस टिप्स और इस राज से उर्वशी रहती है इतनी फिट।

फिटनेस वीडियो को देख लोग रह गए दंग

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो आप देख सकते कि उर्वशी रौतेला लाइट क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ टाइट को स्टाइल किया है। पोनीटेल हेयरस्टाइल और नो मेकअप लुक में उनका यह अंदाज देखने लायक है। वहीं जहां तक फिटनेस वीडियो की बात करें तो वह 10+10 किलो की डंबल को उठाकर स्कॉट वर्कआउट कर रही है। इसे देख यही लग रहा है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितनी सजग है।

वीडियो को शेयर कर उर्वशी ने कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर कर उर्वशी ने लिखा, “पीछे डेडलिफ्ट।एक उल्टा मूवमेंट सबसे ज्यादा अच्छा होता है जब आप एक दिशा में बहुत दूर चले जाते हैं। इस वीडियो में उन्होंने डंबल को पीछे के साइड रखा है और इसके साथ उन्हें स्कॉट वर्कआउट कर रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि उर्वशी फिटनेस को लेकर कितनी सजग है और वह किस कदर मेहनत करती हैं।

भारत – पाकिस्तान मैच से उर्वशी ने शेयर की खास तस्वीर

बीते दिन उर्वशी रौतेला काफी सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच से एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लोगों को कंफ्यूज कर दिया था। उन्होंने पाकिस्तानी टीम की एक तस्वीर शेयर की जिसमें नसीम शाह मौजूद थे जिसके बाद एक बार फिर लोगों के बीच दोनों को लेकर गुपचुप बातें होने लगी है। खैर इस बारे में उर्वशी ने कुछ भी नहीं कहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026