---Advertisement---

Urvashi Rautela को साउथ के इस एक्टर ने किया प्रताड़ित? एक्ट्रेस ने ‘क्रिटिक’ को भेजा लीगल नोटिस

Urvashi Rautela: ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देना उर्वशी रौतेला बखूबी जानती हैं और इस बार एक क्रिटिक को उनके लिए ट्वीट करना भारी पड़ा है। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू की मुसीबतें बढ़ गयी है क्योंकि एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2023 3:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू की मुसीबतें बढ़ गयी है। भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में इस बार उमैर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के निशाने पर आ गए हैं। हाल में उमैर ने उर्वशी और साउथ एक्टर अखिल अक्निनेनी को लेकर एक ट्वीट किया था जिसे फेक करार देकर उर्वशी रौतेला ने उमिर के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट के जरिए उमैर पर निशाना साधा है और जमकर भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं और आए दिन ट्रोलर्स पर पलटवार भी करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से उर्वशी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं।

उमैर ने ट्वीट कर कहीं थी ये बात

दरअसल उमैर ने एक ट्वीट कर लिखा, “बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का यूरोप में एजेंट की शूटिंग के दौरान अखिल अक्किनेनी ने शोषण किया था। एक्ट्रेस के मुताबिक अखिल अक्किनेनी बहुत ही नासमझ एक्टर हैं और उनके साथ काम करना बहुत असहज है।” एक्ट्रेस ने इस ट्वीट पर फेक का स्टांप लगाते हुए शेयर किया और अपनी भड़ास भी निकाली है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

उर्वशी ने दिया करारा जवाब

उर्वशी रौतेला ने लिखा, “मेरी लीगल टीम ने उमैर संधू को मानहानि का कानूनी नोटिस दिया है। तुम उमैर जैसे अभद्र पत्रकार और आपकी फेक/रिडिकुलस ट्वीट्स से निश्चित तौर पर गुस्से में हूं। आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं। और हां आप बहुत नासमझ किस्म के पत्रकार हैं जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बेहद असहज कर दिया।”

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं उमैर

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब उमैर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इससे पहले भी वह कई सेलिब्रिटीज के बारे में भ्रामक ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उर्वशी का लीगल नोटिस उनके लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। उर्वशी रौतेला फैंस के बीच सुर्खियों में आ गयी हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026