---Advertisement---

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: तेलुगु के बादशाह पवन कल्याण के सामने रणवीर सिंह की भी नहीं चली हुकूमत, देखें साउथ में धुरंधर 2 के साथ खेला

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक गजब उत्साह देखा जा रहा है और कमाई की वजह से निश्चित तौर पर रणवीर सिंह को साउथ में नींव खड़ी करने में मुश्किल साबित हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2026 11:41 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 23, 2026 12:56 अपराह्न

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों में रिलीज हुई और उसकी सीधी तकरार धुरंधर द रिवेंज से थी जो तेलुगु भाषा में भी रिलीज हो रही थी। बावजूद इसके उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 ने कमाल दिखाया है। निश्चित तौर पर तेलुगु भाषा में रणवीर सिंह की भी आफत आ चुकी है। आइए जानते हैं कैसे पवन कल्याण हरीश शंकर के निर्देशन में बनने वाली उस्ताद भगत सिंह से कमाल दिखा गए और ओपनिंग डे पर आखिर कितनी कमाई रही है जो निश्चित तौर पर तेलुगु फैंस के बीच उनकी पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है।

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1 के साथ पवन कल्याण ने रणवीर सिंह को दी पटखनी

बात करें उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की तो पवन कल्याण ने तेलुगु भाषा में 31.50 करोड़ की कमाई की है। निश्चित तौर पर यह कमाई साउथ इंडस्ट्री के फैंस के प्यार को दिखाने के लिए काफी है। यही वजह है कि धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 में साउथ में एक्टर का उस कदर दबदबा नहीं दिखा जैसा उस्ताद भगत सिंह का देखा जा रहा है। मलयालम में 0.9 करोड़ और तमिल में 1.16 करोड़ के साथ तेलुगु में 2.12 करोड़ रुपए ही कमाई हुई है।

धुरंधर 2 के सामने भी पवन कल्याण ने नहीं टेके घुटने

31.50 करोड़ रुपए कमाने वाली पवन कल्याण की फिल्म को लेकर फैंस कुछ इस कदर बेकाबू है कि सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर एक जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। धुरंधर 2 की तूफान के सामने भी पवन कल्याण हिम्मत के साथ खड़े रहे और यही वजह है कि फैंस में उन्हें भर भर कर प्यार दिया है।54 वर्षीय सुपरस्टार साउथ इंडस्ट्री में कुछ इस कदर धमाका कर चुके हैं कि उन्हें हिला पाना लगभग नामुमकिन है।

उस्ताद भगत सिंह की बात करें तो यह हरीश शंकर के निर्देशन में बनी है जिसमें पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला, राशि खन्ना भी नजर आ रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026