Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपर स्टार्स की बात करें तो पवन कल्याण का किस कदर क्रेज दिखता है यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि उस्ताद भगत सिंह को लेकर लोगों के बीच दीवानापन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उतार चढ़ाव का दौड़ कमाई के मामले में लगातार जारी है। इस सब के बीच उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के सामने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का भी साउथ में कमाल नहीं दिख सका। ईद के मौके पर एक बार फिर कलेक्शन में जबरदस्त तेजी दिखाई गई और पवन कल्याण छाए हुए नजर आए हैं।
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3 से देखें पवन सिंह ने कैसे दिखाया अपना जादू
उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो ईद के मौके पर पवन कल्याण को साउथ के फैंस ने भर भर कर प्यार लुटाया है। दरअसल शनिवार को 15 करोड़ रुपए की कमाई की है और इसके साथ ही 36% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेलुगु ऑडियंस के बीच कमाल देखने को मिला। वहीं इसके आगे रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी पस्त होते हुए नजर आई है। उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के बाद इसकी कुल कमाई 53.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
धुरंधर द रिवेंज के सामने कैसे बादशाह बने पवन कल्याण
वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो इसने शनिवार को 113 करोड़ रुपए की कमाई भले ही की हो लेकिन तेलुगू ऑडियंस के बीच इसका खास कमाल नहीं दिख रहा है। तेलुगु में शनिवार को धुरंधर 2 ने सिर्फ 5 करोड़ रुपए कमाए हैं। यहां निश्चित तौर पर पवन कल्याण का जादू ज्यादा देखने को मिला और रणवीर सिंह की बत्ती गुल हुई है। हालांकि अभी तो सिर्फ इस जंग की शुरुआत हुई है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ में किंग कौन बनता है इस पर नज़रें रहने वाली है।
पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह को लेकर तेलुगू ऑडियंस पिछले लंबे समय से इंतजार में थे।






