---Advertisement---

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6: कम शोज, फिर भी पावरफुल परफॉर्मन्स! जानें ‘धुरंधर 2’ की आंधी में कैसे टिके पवन कल्याण?

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6: 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज हुई पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' स्लो रफ्तार से कमाई की तरफ बढ़ रही है। मूवी ने 6 दिनों के अंदर 86 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 25, 2026 12:12 अपराह्न

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6:  ‘धुरंधर 2 द रिवेंजका साउथ से लेकर हॉलीवुड में डंका बज रहा है। रिलीज से पहले ही मूवी काफी हाइप पा चुकी थी। लेकिन फिर भी साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को 26 मार्च की रिलीज डेट से हटाकर 19 मार्च किया गया। मेकर्स ने इस रिस्क को लिया। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिर्फ हिन्दी ही नहीं बल्कि, तेलगू, मलयालम सहित तमाम दक्षिण भारत की भाषाओं में रिलीज हुई है। लेकिन इसके बाद भी साउथ स्टार पवन कल्याण की फिल्म चल रही है। कम स्क्रीन और शो होने के बाद भी इस मूवी की धीमी रफ्तार 100 करोड़ तक पहुंचने वाली है।  रिलीज के छठे दिन भी इसका असर देखने को मिला है।

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

उस्ताद भगत सिंह का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। मूवी ने छठे दिन भारत में ही 1.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। रिलीज के छह दिनों में ये फिल्म भारत में ही 64.60 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 86.47 करोड़ रुपए है। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस मूवी में श्रीलीला और राशी खन्ना के साथ लीड रोल में पवन कल्याण हैं। फिल्म एक बहादुर पुलिस अधिकारी की कहनी है जो कि, भ्रष्ट नेताओं से भिड़ता है। इसमें क्राइम और एक्शन के सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

पवन कल्याण की फिल्म कम शो मिलने के बाद भी झेल रही ‘धुरंधर 2’ की आंधी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर द रिवेंज अपने पिछले पार्ट से भी अच्छी कमाई कर रही है। ये रिलीज के छठे दिन में ही 900 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। दुनियाभर में इसे 3000 स्क्रीन मिली हैं। वहीं, प्रतिदिन 22000 के आस-पास शो चल रहे हैं। जिसकी वजह से मूवी हिन्दी से लेकर साउथ की विभिन्न भाषाओं में  ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। इस बीच पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है। पवन कल्याण की इस फिल्म को भारत में गिनती के 2709 शो चल रहे हैं। दोनों के शो में जमीन आस-मान का फर्क है। लेकिन फिर भी पवन कल्याण बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 की आंधी को झेलते हुए 86.47 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026