---Advertisement---

UT 69: क्यों राज कुंद्रा की बायोपिक को देख KRK की कांप उठी रूह! जानें ट्रोलर्स क्यों ले रहे मजे?

UT 69: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले के बाद लगातार लाइमलाइट में हैं। जहां इस मामले में उन्हें जेल की सजा दी गई थी वही बाहर आने के बाद भी वह अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आए थे। वहीं अब उनका मास्क उतर गया है और उन्होंने अपनी ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 6:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UT 69: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले के बाद लगातार लाइमलाइट में हैं। जहां इस मामले में उन्हें जेल की सजा दी गई थी वही बाहर आने के बाद भी वह अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आए थे। वहीं अब उनका मास्क उतर गया है और उन्होंने अपनी बायोपिक ‘यूटी 69’ के ट्रेलर को भी जारी कर दिया। जहां कुछ लोग इस ट्रेलर को देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं और राज कुंद्रा की सच्चाई जानना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राज कुंद्रा को एक बार फिर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में खुद को क्रिटिक किंग और ट्रेंड एनालिस्ट कहने वाले केआरके यानि कमाल राशिद खान का नाम भी शामिल है।

केआरके ने कहीं ये बात

अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स को ट्रोल करने वाले केआरके के निशाने पर एक बार फिर राज कुंद्रा हैं। जी हां, शिल्पा शेट्टी के पति को केआरके ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं और वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म। दरअसल ‘यूटी 69’ के ट्रेलर को देखने के बाद केआरके को यह हजम नहीं हो रहा है और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए राज कुंद्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “या अल्लाह रूह कांप उठी मेरी। इस जन्म में और क्या-क्या देखना पड़ेगा। राज कुंद्रा अपनी बायोपिक में एक्टिंग कर रहे हैं राज राम रहीम को बहुत आसानी से हरा देंगे।”

बायोपिक पर यूजर्स ले रहे मजे

वहीं राज कुंद्रा की बायोपिक ‘यूटी 69’ को देखने के बाद कुछ यूजर्स भी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कह, “सही है पहले कांड करो फिर उस पर मूवी या सीरीज बनाओ और अपनी कांड को छुपाओ स्टोरी चेंज करके। फिर नाम भी बना और पैसा भी।” एक और यूजर ने कहा, “सर जोक्स से हटकर आप चाहते क्या हैं।” एक और यूजर ने कहा, “अब महान भारत की तुच्छ जनता राज कुंद्रा की वाहवाही में लग जाएगी। कब सुधरेंगे देशवासियों।” तो कुछ लोगों का कहना है कि राज सिर्फ अपनी इमेज सुधारने के लिए इस फिल्म को ला रहे हैं।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

जहां तक ‘यूटी 69’ की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि राज कुंद्रा जेल में किस कदर परेशान नजर आए हैं और उन्हें किन मुसीबत का सामना करना पड़ा है। इसकी झलक दिखाई गई है इसमें शुरुआत एक क्लिप से होती है जिसमें लिखा हुआ था कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं बाद में ऑर्थर रोड जेल में डाल दिया जाता है और कैदियों के साथ राज कुंद्रा को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है बता दे कि। यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है जो शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment