---Advertisement---

नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस Uttara Baokar का हुआ निधन, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से मिला था फेम

Uttara Baokar: बड़े-बड़े डायरेक्टर के साथ काम कर चुकी उत्तरा बावरकर इस दुनिया को अलविदा का गई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार रोल दिए हैं जो फैंस के दिल में हमेशा रहेंगे और यह एक बहुत बड़ी क्षति है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2023 4:02 अपराह्न

Uttara Baokar
Follow Us
---Advertisement---

Uttara Baokar: दिग्गज टीवी और फिल्म एक्ट्रेस उत्तरा बावकर का पुणे में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। एक्ट्रेस ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई जूनियर कलाकार उन्हें एक प्रेरणा के तौर पर देखते थे और उनके काम को देखकर सीखते थे। एक्ट्रेस का इस दुनिया से चले जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उन्होंने फैंस को कई यादगार चीजें दी हैं और अपने नाम कई अवार्ड्स कर चुकी हैं।

फिल्मों और टीवी सीरियलों में निभाए शानदार किरदार

उत्तरा बावकर को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था और उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए है। मृणाल सेन की फिल्म ‘एक दिन अचानक’ में प्रोफेसर की पत्नी का किरदार निभाकर उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल का अवार्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा गोविंद निल्हानी की तमस और रूक्मवती की हवेली में भी उन्हें अभिनय की खूब तारीफ हुई।

ये भी पढ़ें: Birth Anniversary: डायरेक्टर ने धक्के देकर Satish Kaushik को निकाला था ऑफिस के बाहर, बुरा वक्त याद कर रो पड़े थे अभिनेता

थिएटर से हुई थी करियर की शुरुआत

उत्तरा बावकर ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इब्राहिम अल्काजी के अंडर एनएसडी में ट्रेनिंग ली थी और यहीं से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी। उमराव जान जैसे बड़े नाटकों में उन्होंने अपनी पावर पैक परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। एक्टर होने के साथ वो आकाशवाणी कलाकार भी थीं।

टीवी सीरियलों में भी निभाए कई बड़े किरदार

जस्सी जैसी कोई नहीं जैसे हिट टीवी शो से फेम पाने वाली उत्तरा बावकर ने उड़ान, अंतराल, एक्स जोन, रिश्ते, कोरा कागज़, नजराना, कश्मकश जिंदगी की ओर जब लव हुआ जैसे सीरियलों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया है। उनके साथी कलाकारों का कहना है उत्तरा की प्रोफेशनल एक्टर थी और सेट पर कभी भी वो फालतू बातों में नहीं लगती थी उनका सारा फोकस अपने काम पर होता था। फिल्मकार सुनील सूक्थांकर का कहना है कि वो एक बेहद अनुशासित एक्ट्रेस थी और उनकी कमी इंडस्ट्री को खूब खलेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026