---Advertisement---

सुबह की शुरुआत ब्लैक कॉफी से क्यों नहीं करते हैं Varun Dhawan, 30 की उम्र के पार लोगों को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक्टर ने किया सचेत

Varun Dhawan: है जवानी तो इश्क होना है एक्टर नहीं करते हैं सुबह उठने के बाद ब्लैक कॉफी का सेवन लेकिन इसके पीछे क्या वजह है। यह निश्चित तौर पर उन लोगों के लिए एक सीख है जो कॉफी पीने की आदत रखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: बहुत जल्द मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले डेविड धवन के बेटे और चॉकलेटी हीरो आज यानी 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जी हां, वरुण धवन जो अपनी एक्टिंग को लेकर कई दफा ट्रोल हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस को लोग काफी पसंद करते है। हालांकि इस सब के बीच क्या आपको पता है कि खुद को हेल्दी रखने के लिए है जवानी तो इश्क होना है एक्टर किस हद तक सावधानी बरतते हैं। ऐसे में वह उन सभी चीजों को इग्नोर करते हैं जो उनके लिए रिस्की होता है और इनमें से एक है ब्लैक कॉफी।

क्या दी ब्लैक कॉफी को लेकर Varun Dhawan ने लोगों को सीख

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Podcast Pub (@podcast.pub)

है जवानी तो इश्क होना है एक्टर ने बताया कि वह पहले कॉफी का सेवन करते थे लेकिन फिर उनके पेट में समस्याएं होने लगी जिसकी वजह से उन्होंने यह छोड़ दिया। रणवीर इलाहाबादिया से बात करते हुए वरुण धवन कहते हैं कि अगर आपको पेट की समस्या नहीं भी है फिर भी अगर आप सुबह की शुरुआत ब्लैक कॉफी से करते हैं तो आपको प्रॉब्लम होने लगती है। जब रणवीर इलाहाबादिया कहते हैं कि वह भी ब्लैक कॉफी सुबह पीते हैं तब एक्टर उन्हें मना करते हैं और कहते हैं कि 31 के बाद दो-तीन साल सही रहेगा और फिर समस्याएं बढ़ जाती है।

सुबह कॉफी पीने का क्या है सही तरीका

इसके साथ ही रणवीर इलाहाबादिया के साथ बात करते हुए वरुण धवन यह भी बताते हैं कि सुबह खाली पेट कॉफी पीने की वजह से बहुत ज्यादा एसिडिटी की समस्या होती है। वह कहते हैं कि कॉफी लेने से पहले आपको कुछ ना कुछ खाने की जरूरत होती है। खाने के बाद इसे ले सकते हैं यह सही है लेकिन अगर आप सुबह उठने के साथ ही सबसे पहले ब्लैक कॉफी पी रहे हैं तो यह आपके लिए रिस्की है।

सुबह क्यों रिस्की है ब्लैक कॉफी

वरुण धवन की आदत की बात करें तो कहा गया कि अगर आप अपने दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से करते हैं तो कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह से तनाव और हार्मोन असंतुलन भी होता है। इसके लिए आपको सुबह उठने के बाद पानी, नींबू पानी या हर्बल चाय का सेवन करना चाहिए।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026