---Advertisement---

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में Varun Dhawan का लुक देख Munawar Faruqui हुए फैन, जानिए क्यों लोगों ने रिलीज डेट पर उठाए सवाल

Varun Dhawan: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari से वरुण धवन का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देखने के बाद यूजर्स कायल हो गए लेकिन एक यूजर ने कांतारा के साथ क्लेश को लेकर बड़ी बात कह दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2025 5:36 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का इंतजार कर रहे लोगों को आज खास तोहफा मिला है क्योंकि फिल्म की रिलीज तारीख वरुण धवन के एक नए पोस्टर के साथ जारी किया गया। इसे देखने के बाद एक्साइटेड नजर आए। हालांकि इस सब के बीच फैंस को एक बात की चिंता सताने लगी। दरअसल Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari रिलीज तारीख उसी दिन की रखी गई है जब कांतारा चैप्टर 1 दस्तक देने वाली है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने प्रतिक्रिया देने लगे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

Varun Dhawan का अतरंगी लुक देख रह जाएंगे शॉक्ड

दरअसल सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से वरुण धवन का एक जबरदस्त लुक जारी करते हुए रिलीज तारीख की पुष्टि की गई। इसके साथ लिखा गया सनी संस्कारी की शायरी ये आंसू है मेरे समुद्र का जल नहीं ये आंसू है मेरे समुद्र का जल नहीं बारिश का क्या भरोसा आज है कल नहीं।” Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2025। इस पोस्ट में सनी यानी Varun Dhawan हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में गोल्डन ब्रेसलेट के साथ-साथ उनका चश्मा उनके इस लुक को दिलचस्प बना रहा है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से क्या वरुण धवन का होगा नुकसान

Varun Dhawan के Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari से लुक देखने के बाद लोग इसे लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिखे हैं। मुनव्वर फारूकी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। सनी संस्कारी के किरदार में वरुण धवन ने लोगों के बीच हलचल मचा दी है लेकिन यूजर्स कांतारा चैप्टर 1 के साथ तकरार को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो वाकई वरुण धवन के लिए झटके से कम नहीं है। एक यूजर ने कहा कांतारा भी 2 अक्टूबर को क्लेश में नुकसान होगा भाई सोलो मूवी रिलीज करो। फिलहाल फैंस के बीच वरुण धवन को लेकर बेकरारी साफ नजर आ रही है। तुलसी कुमारी के तौर पर जाह्नवी कपूर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी जो करण जौहर की फिल्म है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026