---Advertisement---

‘असली नायकों का सम्मान…’ सैनिकों के गौरवान्वित दिखे Varun Dhawan, Army Day 2025 पर Sunny Deol की Border 2 के बीच दिखाई खास झलक

Varun Dhawan: वरुण धवन और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। वहीं इस सबके बीच वरुण ने आर्मी डे के मौके पर अपनी खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को रूबरू करते नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 15, 2025 3:04 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: भारतीय सेना के लिए खास दिन जहां हम अपने जवानों की वीरता को याद करते हैं और उनकी जांबाजी को सलाम करते हैं। आर्मी डे 2025 पर बॉलीवुड के दो सितारे भी सैनिकों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Varun Dhawan और सनी देओल की जो Army Day 25 के मौके पर जवानों संग खास पल को एंजॉय करते दिखे। ऐसे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर झलक दिखाई। ये फोटोज निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी स्पेशल है और वरुण के फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। बेबी जॉन एक्टर बहुत जल्द बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं और ऐसे में आर्मी डे को वह स्पेशल बनाते दिखे।

Army Day 2025 पर Varun Dhawan ने सैनिकों को कहा असली नायक

वरुण धवन के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस आर्मी डे पर भारत के असली नायकों का सम्मान करें उनके साथ होने पर गर्व है। बॉर्डर 2 तैयारी।” सैनिकों के साथ Varun Dhawan पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनका अंदाज हर बार से हटके है। वह काफी सादगी वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में जवानों के बीच घिरे एक्टर नजर आए और सबके चेहरे पर खुशी की साफ झलक दिखाई दे रही है। पोस्ट को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Army Day 2025 पर Varun Dhawan के अलावा Sunny Deol ने कहीं ये बात

ना सिर्फ वरुण धवन बल्कि सनी देओल भी इस मौके पर सैनिकों के साथ तस्वीरें शेयर की है और लिखा है, “तब अब और हमेशा हमारे वीरों के साथ बलिदान और अटूट समर्पण को सम्मान। भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदुस्तान जिंदाबाद।” इस दौरान Sunny Deol सैनिकों की झुंड के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

वरुण धवन और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है और इसमें अहान शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की अनाउंसमेंट जब से की गई है तभी से लोगों के बीच इसका क्रेज लगातार बरकरार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026