---Advertisement---

पिता डेविड धवन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार Varun Dhawan, इस खास दिन पर रिलीज हो रही फिल्म

Varun Dhawan: वरुण धवन जहां पर्सनल जिंदगी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और उनकी पत्नी नताशा ददलानी मां बनने वाली है। वहीं दूसरी तरफ प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी किस्मत अभी सातवें आसमान पर है। जहां हाल ही में जाह्नवी कपूर संग उनकी फिल्म ‘सनी संस्कारी की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2024 4:16 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: वरुण धवन जहां पर्सनल जिंदगी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और उनकी पत्नी नताशा ददलानी मां बनने वाली है। वहीं दूसरी तरफ प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी किस्मत अभी सातवें आसमान पर है। जहां हाल ही में जाह्नवी कपूर संग उनकी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ऐलान कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ उनकी पाइपलाइन में ‘नो एंट्री 2’ से लेकर ‘बेबी जॉन’ तक शुमार है। इस सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल वह अपने पिता डेविड धवन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

मेकर्स ने रिलीज तारीख कर दी लॉक

इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए फैंस को दी है।इसमें उन्होंने लिखा डेविड धवन वरुण धवन और टिप्स ने नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। वरुण धवन और डायरेक्टेड डेविड धवन एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। जिसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म रमेश तोरणी द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। मेकर्स ने रिलीज तारीख भी लॉक कर दी है और यह गांधी जयंती 2025 गुरुवार को रिलीज होने वाली है।

फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं Varun Dhawan

इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि वरुण धवन की यह फिल्म अभी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि इसके नाम की घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण की फिल्म ‘बेबी जॉन’ इसी साल 31 मई को रिलीज होने वाली है जिसमें वह कीर्ति सुरेश के साथ दिखाई देने वाले हैं। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘नो एंट्री 2’ भी है। इसके अलावा समांथा प्रभु के साथ वह ‘सीटाडेल 2’ में भी दिखाई देने वाले हैं।

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं डेविड धवन और वरुण धवन

बता दें कि डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी पहले भी एक साथ काम कर चुकी है। दोनों ‘मैं तेरा हीरो’, कुली नंबर 1 और जुड़वा 2 जैसी फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026