---Advertisement---

Janhvi Kapoor संग Bijuria से ‘बद्री की दुल्हनिया’ वाइब देते दिखे Varun Dhawan, पार्टी में नाचने के लिए बेस्ट है Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari सॉन्ग

Varun Dhawan: वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर का हंगामा देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से बिजुरिया गाना जारी कर दिया गया है जो आपको ठुमके लगाने पर मजबूर कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2025 11:46 पूर्वाह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सॉन्ग बिजुरिया जारी किया गया है जिसे सोनू निगम की आवाज में एक बार फिर से रीक्रिएट किया गया। Bijuria सॉन्ग निश्चित तौर पर किसी भी पार्टी को परफेक्ट बनाने के लिए बेस्ट है जिस पर ठुमके लगाने के लिए आप मजबूर हो जाएंगे। Varun Dhawan के Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Song को सुनने के बाद आपको बद्री की दुल्हनिया गाने की याद आ सकती है जो निश्चित तौर पर पार्टी के लिए परफेक्ट सॉन्ग बना था। ऐसे में इसे रिप्लेस करने के लिए बिजुरिया आ गई है। सोनू निगम की आवाज में तनिष्क बागी के न्यू वर्जन ने लोगों का दिल जीत लिया है।

वरुण धवन का डांस Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Song Bijuria में देख ठुमके लगाने लगेंगे आप

Credit- Sony Music India

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सॉन्ग की बात करें तो इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “चेतावनी हाई वोल्टेज आगे नॉस्टैल्जिया होग।” तिरछी निगाहें मेरे दिल पर गिरा है रे बिजुरिया एक धमाकेदार गाना है जिसमें Varun Dhawan, Janhvi Kapoor, रोहित श्राफ और सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। निश्चित तौर पर वरुण धवन का डांस और जाह्नवी कपूर के एक्सप्रेशन ने कमाल का काम किया है जिसे लोग बार-बार प्ले कर रहे हैं। कुछ ही सेकंड में Bijuria ने निश्चित तौर पर बिजली गिराने का काम किया है।

बिजुरिया सुनकर क्रेजी हुए Varun Dhawan के फैंस

Sony Music India यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 77000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट में इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा सोनू निगम लीजेंड है तो दूसरे यूजर ने कहा वरुण धवन मैं तेरा हीरो era से बैक हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा वरुण स्क्रीन प्रेजेंस वाकई खतरनाक है तो कुछ लोग उनकी एनर्जी लेवल को तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने अब होगा कमबैक लिखा तो बाकी फैंस भी Bijuria सॉन्ग के लिए दीवानगी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari से Varun Dhawan और Janhvi Kapoor एक बार फिर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है जो सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026