---Advertisement---

Vedaa Teaser: शरवरी वाघ के रक्षक बने जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते आएंगे नजर, तमन्ना संग रोमांस देख लोग हुए बेताब

Vedaa Teaser: ‘पठान’ फिल्म में अपने विलेन वाले अंदाज से चर्चा में आए जॉन अब्राहम एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी शरवरी वाघ के साथ अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फुल ऑन एक्शन मोड में जॉन दिखाई देने वाले हैं और इसे देखने के बाद फैंस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2024 1:25 अपराह्न

Vedaa Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Vedaa Teaser: ‘पठान’ फिल्म में अपने विलेन वाले अंदाज से चर्चा में आए जॉन अब्राहम एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी शरवरी वाघ के साथ अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फुल ऑन एक्शन मोड में जॉन दिखाई देने वाले हैं और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। सोशल मीडिया पर फिलहाल टीजर खूब चर्चा में है जिसमें तमन्ना भाटिया की झलक भी दिखाई गई है। जॉन के साथ इस एक्ट्रेस को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास रहा इस टीजर में।

जॉन अब्राहम का डायलॉग जीत लेगा दिल

टीजर में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ का एक्शन जबरदस्त है और दोनों सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी विलेन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। टीजर की शुरुआत शरवरी से होती है जो कहती है, “मारु नाम वेदा उपनाम दर्जा पहचान की किसे चिंता है लेकिन मुझे किसी रक्षक की जरूरत नहीं अगर हो तो कोई ऐसा।” वहीं वह जबरदस्त फाइटिंग और एक्शन करती हुई दिखाई देती हैं इसके बाद एंट्री होती है जॉन अब्राहम की जो यह कहते हैं, “झगड़ना नहीं आता मुझे सिर्फ जंग लड़नी आती है।” वहीं एक आवाज आती है कि “कौन है रे।” उसके बाद जॉन अब्राहम कहते हैं बाप।

वेदा’ फिल्म इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

वहीं जॉन अब्राहम तमन्ना भाटिया के साथ रोमांटिक नजर आते हैं जिसकी झलक दिखाई गई है। एक और डायलॉग में जॉन अब्राहम कहते हैं, “तेरे पास दो रास्ते हैं सुलह या जंग।” इस टीजर का अंत काफी इंटरेस्टिंग था जिसमें जॉन अब्राहम बाइक पर नजर आते हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की बहादुरी की है। यह एक विद्रोह की कहानी है जो सिस्टम को चुनौती देती है। कैसे जॉन अब्राहम वेदा को न्याय दिलाने में मदद करते हैं और उनका रक्षक बनते हैं। इसे देखने के लिए फैंस एक्साइटेड है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026