---Advertisement---

Bad Newz हीरो Vicky Kaushal ने बताया एक्टर होने के लिए इन खूबियों का होना है जरूरी, खुद को लेकर किया बड़ा खुलासा

Vicky Kaushal: 'बैड न्यूज' रिलीज से पहले एक एक्टर के तौर पर क्या सोचते हैं विक्की कौशल, इस बारे में वह खुलासा करते हुए नजर आए और कहीं ये बात, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ विक्की कौशल और एम्मी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज‘ काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी फिल्म को लेकर ओवर एक्साइटेड हैं। वहीं इस सब के बीच बैड न्यूज रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में विक्की कौशल कई बातों का खुलासा करते नजर आए। यह पहली दफा है जब वह किसी कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Vicky Kaushal की प्रायोरीटी

विक्की कौशल ने बताया कि अच्छा एक्टर वही होता है जो मेहनती होने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान हो। एक एक्टर होने के लिए अच्छा इंसान होना सबसे ज्यादा जरूरी है। एक्टर ने कहा कि “मैं यही चाहता हूं कि अच्छा एक्टर बनने के लिए मैं अच्छा इंसान बनू क्योंकि अच्छा इंसान होना मेरी प्रायोरिटी है। मैं एक एक्टर के तौर पर फेल हो सकता हूं लेकिन एक इंसान के तौर पर फेल होना नहीं चाहूंगा।”

आखिर क्या है एक्टर के लिए सक्सेस

वहीं उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि काम को लेकर सुकून तब मिलता है जब आपको रात को अच्छी नींद आए। उन्होंने कहा, “सक्सेस का मतलब तब निकलता है जब रात को आप बेड पर जाएं और आपको लगे कि नहीं सब कुछ ठीक है और आपको नींद आ जाए।” उन्होंने बताया कि अपने आप को खुश रखने के लिए जरूरी है कि आप लोगों के साथ अच्छा रहे तभी आपको खुशी मिलेगी और यह मेरा सिद्धांत है। न सिर्फ इंडस्ट्री में बल्कि इंडस्ट्री में आने से पहले से रहा है। उन्होंने कहा कि बाकी सारे स्किल प्रैक्टिस और मेहनत के साथ डेवलप होते हैं लेकिन आपको सबसे पहले एक अच्छा इंसान होना जरूरी है यह मेरा सिद्धांत है।”

एक्टर की होती है भूख

दरअसल कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग करने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि मैं जब कॉमेडी कर रहा था तो मुझे एक समय पर ऐसा लगता है जैसे मेरी जोक खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि एक एक्टर होने के लिए जरूरी है कि आप अपनी जिंदगी में कैसे हैं। विक्की कौशल ने इस दौरान यह भी कहा कि एक एक्टर के तौर पर हमेशा यह भूख होता है कि और हमें क्या करनी चाहिए लेकिन जब कॉमेडी की बात आती है तो ओवरथिंकिंग रुक जानी जरूरी है क्योंकि अगर हम ओवरथिंकिंग करते हैं तो फिर कॉमेडी नहीं कर पाते हैं क्योंकि यहां फ्लो की जरूरत है।

चर्चा में है ‘बैड न्यूज

बता दें कि बैड न्यूज फिल्म का गाना तौबा तौबा रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और इसमें विक्की कौशल के साथ तृप्ति की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। गाने में विक्की के डांस स्टेप को देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि सलमान खान और ऋतिक रोशन की तारीफ करने पर मजबूर हो गए। वहीं जहां तक ‘बैड न्यूज़’ की बात करें तो यह 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026