---Advertisement---

Vicky Kaushal: मां की ख़ुशी से लेकर शादी तक ये हैं अभिनेता की ज़िंदगी की सबसे अच्छी यादें, खोले प्यारे राज़ 

Vicky Kaushal और कैटरीना कैफ एक दूसरे के लिए अक्सर प्यार भरी बातें करते नज़र आते हैं। हाल ही में विक्की ने कैटरीना से प्यार का इज़हार करते हुए कहा कि उनके साथ शादी करना उनकी ज़िंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 26, 2023 4:51 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ (Katrina Kaif) अक्सर खुलकर सबके सामने एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते नज़र आते हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर भी अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करके फैंस का दिल जीतते हैं। लोगों को भी दोनों की तस्वीरें देखना काफ़ी पसंद आता है। वहीं अब एक बार फिर विक्की कौशल ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ से जुड़ी एक ऐसी बात बताई है जो लोगों के दिलों को छू गई है। 

Vicky Kaushal ने खोला कैटरीना कैफ़ से जुड़ा प्यारा राज़

Vicky Kaushal और कैटरीना कैफ़ की शादी को क़रीब 2 साल हो चुके हैं। ऐसे में विक्की ने अब अपनी ज़िंदगी की सबसे अच्छी याद का खुलासा किया है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान विक्की से पूछा गया कि “आख़िर उनकी ज़िंदगी की सबसे अच्छी याद कौनसी है?” इस पर अभिनेता ने तुरंत जवाब दिया “कैटरीना से मेरी शादी”। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपना पहला ऑडिशन पास कर लिया था तो उन्होंने यह बात सबसे पहले अपनी मां को बताई थी। तब उनकी माँ यह सुनकर ख़ुशी से झूमने लगी थीं। यह भी उनकी सबसे अच्छी यादों में से एक है। 

इतना ही नहीं जब विक्की से यह पूछा गया कि उनकी ज़िंदगी में वह कौन-सा ऐसा व्यक्ति है जिसे वह अपने दिल की हर बात बताते हैं? तो इसपर अभिनेता ने उनकी पत्नी कैटरीना कैफ़ का नाम लिया। आपको बता दें कि Vicky Kaushal और कैटरीना कैफ़ ने शादी से पहले कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट किया था जिसके बाद दोनों ने राजस्थान में एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए थे। कहा जाता है कि विक्की  अपनी मां और कैटरीना दोनों से ही काफी क्लोज़ हैं। 

इन फ़िल्मों में नज़र आएंगे Vicky Kaushal और कैटरीना कैफ

Vicky Kaushal और कैटरीना कैफ दोनों के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। जहां विक्की जल्द ही शाहरुख़ खान के साथ फ़िल्म ‘डंकी’, मेघना गुलज़ार की ‘सैम बहादुर’ और विजय कृष्णा आचार्य की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नज़र आएंगे। वहीं कैटरीना कैफ कि झोली में इस वक्त सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’, साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपथि के साथ ‘मैरी क्रिसमस’ और फरहान अख़्तर की ‘जी ले ज़रा’ जैसी फ़िल्में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026