---Advertisement---

‘छावा’ एक्टर Vicky Kaushal का यह वीडियो क्यों हो रहा वायरल? पैपराजी को इग्नोर करती दिखीं Katrina Kaif

Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बहन इसाबेल के साथ घूमने निकली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Vicky Kaushal Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड की डिमांडिंग जोड़ी की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का नाम शुमार है। दोनों फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं और अक्सर रिलेशनशिप गोल्स देते हुए नजर आते हैं। इस सब के बीच एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर हुए पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच काफी डिमांड में है जिसमें ‘छावा’ एक्टर अपनी पत्नी और एक खास शख्स के साथ नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में है यह वीडियो।

इस खास शख्स के साथ दिखे Vicky Kaushal

वीडियो की बात करें तो इसमें विक्की कौशल कैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल के साथ नजर आ रहे हैं। जहां विक्की वाइट टी-शर्ट में डैशिंग नजर आए वहीं कैटरीना कैफ ब्लैक हूडी को जींस के साथ पेयर कर काफी कंफर्टेबल लुक में दिखीं। कभी कैमरे पर खुलकर पोज देने वाले कैटरीना कैफ पैपराजी को इग्नोर करती हुई चली गई और इस दौरान उनके चेहरे पर स्माइल था। इस अंदाज पर लोग दिल हारने पर मजबूर हो गए। वहीं इसाबेल भी अपनी बहन और जीजा के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आई।

शरमाती नजर आई कैटरीना

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा इन दोनों की जोड़ी माशाल्लाह तो दूसरे ने कहा हुस्न तेरा तौबा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी के अंदर बैठी कैटरीना कैफ शर्माती हुई दिख रही है। उनके चेहरे पर स्माइल इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को किस कदर एंजॉय कर रही है।

विक्की-कैटरीना की फिल्म

जहां तक विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘बेड न्यूज़’ फिल्म में नजर आए थे। वहीं दूसरी तरफ बहुत जल्द वह रश्मिका मंदाना के साथ ‘छावा’ फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं कैटरीना कैफ की तरफ से अभी किसी फिल्म की कंफर्मेशन नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026