---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: ‘तुम जो मिले हो’ गाने में तृप्ति-राजकुमार का रोमांटिक डांस! देख फिल्म के लिए बढ़ी बेचैनी

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से गाना किया गया जारी जो है काफी एक्साइटिंग, देखने के बाद दिल हार जाएंगे आप, तृप्ति और राजकुमार के रोमांस का चला जादू।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2024 5:08 अपराह्न

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो‘ (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस सब के बीच फिल्म का गाना ‘तुम जो मिले हो’ जारी किया गया जो फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। यह किसी खास तोहफे से कम नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद राजकुमार और तृप्ति के प्यार में आप भी पड़ जाएंगे और उनकी जोड़ी कमाल दिखाने में कामयाब रही। उनका फूल ऑन धमाल डांस सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video सॉन्ग में तृप्ति-राजकुमार का चला जादू

2 मिनट 57 सेकंड के इस ‘तुम जो मिले हो’ गाने का वीडियो देखने के बाद आप हर एक सेकंड में खो जाएंगे। यह सच है कि इसमें तृप्ति और राजकुमार की जोड़ी कयामत ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और देखने वाले प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए। ऐसे में इतना तय है कि जब गाने में इतनी मस्ती होने वाली है तो फिल्म में क्या तड़का लगेगा। ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघर में पूरी तरह दस्तक देने के लिए तैयार है और स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुट चुके हैं।

क्या है Vicky Vidya Ka Woh Wala Video सॉन्ग में खास

जहां तक ‘तुम जो मिले हो’ गाने की बात करें तो इसे विशाल मिश्रा ने सचिन जिगर के साथ अपनी आवाज दी है तो सचिन जिगर का ही म्यूजिक है। निश्चित तौर पर अगर आप रोमांटिक ट्रैक सुनने के शौकीन हैं तो आप इस गाने को स्ट्रीम कर सकते हैं। यह आपके दिल को लुभाने के लिए काफी है। जिस खूबसूरती से इस गाने को आवाज दी गई उसी खूबसूरती से तृप्ति और राजकुमार ने अपने जबरदस्त एक्सप्रेशन से कमाल दिखाने में कामयाब रहे। यही वजह है कि कुछ ही देर में इस गाने के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यह इस गाने की पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026