---Advertisement---

अब इंतजार नहीं रोमांस होगा! Vicky Vidya Ka Woh Wala Video से पहले क्या लेकर आ रहे Tripti Dimri और Rajkummar Rao?

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का गाना बहुत जल्द होने जा रहा है रिलीज, वीडियो के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने दी जानकारी, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2024 6:31 अपराह्न

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो‘ (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म पर फिलहाल लोगों की नजरे हैं और राजकुमार और तृप्ति लोगों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म को प्रमोट करने में दोनों सितारे लगे हुए हैं और इस सब के बीच अपकमिंग सॉन्ग को लेकर उन्होंने खास जानकारी लोगों को दी है वह भी एक मजेदार वीडियो के साथ। आइए देखते हैं क्या है पूरी खबर और कब रिलीज होने वाला है ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का गाना ‘तुम जो मिले हो’।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video से पहले यहां देखें राजकुमार-तृप्ति का रोमांस

जहां तक तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव के इस वीडियो की बात करें तो इसमें फ्लोरल प्रिंट साड़ी में तृप्ति डिमरी अपनी नजाकत से लोगों को हैरान कर रही है तो दूसरी तरफ राजकुमार राव के साथ उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। दोनों आपस में जिस तरह वीडियो में टकराते हैं और फिर एक दूसरे को देखते हैं वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। इस वीडियो के साथ यह भी लिखा गया कि और वेट नहीं अब रोमांस होगा। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और क्यूटनेस देखने के बाद लोग इस गाने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं लेकिन कब हो रहा है यह रिलीज आइए जानते हैं।

कब रिलीज होने वाला है Vicky Vidya Ka Woh Wala Video का सॉन्ग

इस वीडियो को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, “वो वाला रोमांस इस तरह होता है। तुम जो मिले हो सॉन्ग 19 सितंबर को आ रहा है।” दरअसल तुम जो मिले हो सॉन्ग ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का सॉन्ग है जिसमें दोनों के रोमांस को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और फिलहाल दोनों स्टार्स इस फिल्म को प्रमोट करने में जुट चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026