---Advertisement---

Vijayashanti: बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक इस एक्ट्रेस ने बिखेरी थी चमक, ‘साउथ का अमिताभ’ कहते है फैंस

Vijayashanti: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम कमा चुकी विजयाशांति को कौन नहीं जानता है। यह एक नाम है जो कभी लेडी डॉन तो कभी लेडी सुपरस्टार तो कभी साउथ की अमिताभ कहीं जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ की दिग्गज अभिनेत्री विजयशांति की। विजयाशांति वह नाम है जो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Vijayashanti
Follow Us
---Advertisement---

Vijayashanti: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम कमा चुकी विजयाशांति को कौन नहीं जानता है। यह एक नाम है जो कभी लेडी डॉन तो कभी लेडी सुपरस्टार तो कभी साउथ की अमिताभ कहीं जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ की दिग्गज अभिनेत्री विजयशांति की। विजयाशांति वह नाम है जो इंडस्ट्री में किसी समय में दमखम दिखाने के लिए जानी जाती थी। एक्ट्रेस साउथ के सभी सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं और उनके नाम कई हिट लिस्ट शामिल है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर इस कदर जादू चला देती है कि लोग उन्हें और उनकी छवि को भूल नहीं पाते हैं।

आखिर क्यों है यह एक्ट्रेस साउथ की अमिताभ

विजयाशांति अपने अलग-अलग किरदार के लिए जानी जाती है। वह कभी पुलिस के किरदार में दिखाई देती थी तो कभी लेडी डॉन के रूप में चर्चा में आ जाती थी। अनगिनत फिल्मों में काम करने और स्टारडम ही वजह है कि लोग उन्हें ‘साउथ का अमिताभ’ कहने लगे। साउथ के अमिताभ के नाम से मशहूर यह एक्ट्रेस अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है और यही वजह है कि आज उन्हें लोग एक आईकॉनिक एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं। ‘कल्लुकूल इरम’ से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली विजयशांति टॉप दिग्गज एक्टर्स के साथ नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

फिल्मों में धाक जमा चुकी हैं हसीना

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ विजयाशांति की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। दोनों एक साथ करीब 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वही एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म ‘ईश्वर’ से इंडस्ट्री में डेब्यू की थी और इस फिल्म में वह अनिल कपूर के अपोजिट नजर आई थी। फिल्मों में जहां एक तरफ डॉन अवतार के लिए काफी चर्चा में होती थी। वहीं अपने ग्लैमरस अंदर से भी लोगों के दिलों में खूब जादू चला चुकी है।

राजनीति में भी कमा चुकी है नाम

विजयाशांति फिल्मों में कमाल दिखाने के बाद राजनीति में भी दमखम दिखाने के लिए आ गई। उन्होंने 1998 में बीजेपी को ज्वाइन किया। बीजेपी ने उन्हें महत्वपूर्ण कार्यभार देते हुए बीजेपी वुमंस विंग की सेक्रेटरी का जिम्मा दिया। वहीं 2014 में एक्ट्रेस बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुकी थी। 6 साल तक पार्टी के लिए कमान संभालने के बाद वह एक बार फिर 2020 में बीजेपी में वापस आ गई।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026