---Advertisement---

‘अटकलें ना फैलाएं…’ Ahmedabad Plane Crash को लेकर क्यों Vikrant Massey पर टूटा दुखों का पहाड़! बात बनाने वालों की Aankhon Ki Gustaakhiyan एक्टर ने की बोलती बंद

Vikrant Massey: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन इस तक के बीच विक्रांत मैसी का एक पोस्ट काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपने अंकल के बेटे के खोने का जिक्र किया। बढ़ती अफवाहों पर आंखों की गुस्ताखियां एक्टर ने रिएक्ट किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2025 10:58 पूर्वाह्न

Vikrant Massey
Follow Us
---Advertisement---

Vikrant Massey: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से भारत की नहीं विदेश में भी सन्नाटा पसरा है। अहमदाबाद से ब्रिटेन जाने वाली प्लेन क्रैश हुई और इसमें अब तक 265 लोगों की मौत बताई जा रही है। इस सबके बीच बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी चर्चा में आ गए। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद अटकलों का बाजार गया गर्म हो गया कि आंखों की गुस्ताखियां एक्टर ने अपने कजिन को Ahmedabad Plane Crash में खो दिया। मीडिया में फैल रही तमाम तरह की खबरों को देखते हुए Vikrant Massey चुप नहीं रहे और उन्होंने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।

Aankhon Ki Gustaakhiyan एक्टर विक्रांत मैसी ने रुमर्स फैलाने वाले को लगाई फटकार

जब आंखों की गुस्ताखियां एक्टर Vikrant Massey ने अंकल शब्द का जिक्र किया तो मीडिया में तमाम तरह की खबरें आने लगी की उन्होंने अपने कजिन को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में खो दिया। बाद में विक्रांत मैसी ने एक और पोस्ट के जरिए सभी कंफ्यूजन को दूर करते हुए कहा, “सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर प्रिय मित्र, दुर्भाग्य से मिस्टर क्लाइव कुंदर मेरे चचेरे भाई नहीं थे। कुंदर्स हमारे फैमिली फ्रेंड्स हैं। कोई और अटकलें ना फैलाएं. परिवार और प्रियजनों को शोक के समय शांति दें।”

Vikrant Massey के इस Ahmedabad Plane Crash पोस्ट से मची थी सनसनी

Aankhon Ki Gustaakhiyan एक्टर विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मेरा दिल उन परिवारों और प्रियजनों के लिए टूट जाता है जिन्होंने आज अहमदाबाद में अकल्पनीय दुखद हवाई दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। यह जानने के बाद और भी अधिक दर्द होता है कि मेरे अंकल, क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे, क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस भयावह उड़ान में संचालित होने वाला फर्स्ट ऑफिसर था।”

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई अब तक मौतें

रिपोर्ट की माने तो एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन (एआई171) की कमान कैप्टन सुमित के हाथ था और वह पायलट थे जबकि मिस्टर कुंदर को पायलट थे। दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। जहां Ahmedabad Plane Crash में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है और अब तक 265 लोगों की मौत बताई जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026