---Advertisement---

Viral Video: ढोल की थाप को एन्जॉय करते नजर आए अभिषेक-ऐश्वर्या, रॉयल अंदाज में पूरा बच्चन परिवार दिखा एक साथ

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शंस में सितारों का खूब जमावड़ा देखने को मिला। वहीं रविवार को अंतिम दिन बच्चन फैमिली को स्पॉट किया गया। 3 दिनों तक चलने वाले इस ग्रैंड बैश में लोगों की निगाहें अटक गई जब बच्चन फैमिली इस खास मौके पर शिरकत ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 4, 2024 11:37 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शंस में सितारों का खूब जमावड़ा देखने को मिला। वहीं रविवार को अंतिम दिन बच्चन फैमिली को स्पॉट किया गया। 3 दिनों तक चलने वाले इस ग्रैंड बैश में लोगों की निगाहें अटक गई जब बच्चन फैमिली इस खास मौके पर शिरकत करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन को स्पॉट किया गया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन सहित नाती अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा के साथ नजर आई। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है खास।

Viral Video में ट्विन करते हुए दिखे अभिषेक और ऐश्वर्या

Viral Video में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन ढोल के थाप को खूब एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। तीनों ही ढोल के बीट पर ताली बजाकर इस नाइट को खूब एंजॉय कर रहे हैं। वही म्यूजिक खत्म होने के बाद तीनों ताली बजाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान जहां अभिषेक और ऐश्वर्या क्रीम कलर की ड्रेस में ट्विन करते हुए दिखे तो आराध्या व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है और फैंस इस जमकर पसंद कर रहे हैं।

Viral Video में इस अंदाज में नजर आई बच्चन फैमिली

वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन को उनकी फैमिली के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान अमिताभ व्हाइट कुर्ते को एक शॉल के साथ स्टाइल करते हुए दिखे तो जया बच्चन को गोल्डन साड़ी को शॉल के साथ पेयर करते हुए देखा गया। इस दौरान नव्या नवेली नंदा कलरफुल लहंगे में नजर आई तो श्वेता बच्चन गोल्डन सूट में। सोशल मीडिया पर वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़नी तो लाजमी है। कहने में दो राय नहीं है कि बिग बी अपनी फैमिली के साथ इस शाम को हसीन बनाने में खास भूमिका निभाते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026