---Advertisement---

Viral Video: इटली के हाइवे पर एक्‍ट्रेस गायत्री जोशी की कार का इस तरह हुआ भीषण एक्‍सीडेंट, देखें कैमरे में कैद यह लाइव फुटेज

Viral Video: सावधानी हटी दुर्घटना घटी शायद यह वाक्या सड़क पर चल रहे हर उसे शख्स के लिए है जो यात्रा कर रहे होते हैं। यहां सड़क पर कब असावधानी की वजह से दुर्घटना हो जाए इसकी किसी को खबर नहीं होती है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड की एक्ट्रेस गायत्री जोशी के साथ जो ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 6:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सावधानी हटी दुर्घटना घटी शायद यह वाक्या सड़क पर चल रहे हर उसे शख्स के लिए है जो यात्रा कर रहे होते हैं। यहां सड़क पर कब असावधानी की वजह से दुर्घटना हो जाए इसकी किसी को खबर नहीं होती है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड की एक्ट्रेस गायत्री जोशी के साथ जो शाहरुख खान के साथ फिल्म स्वदेश में नजर आ चुकी हैं। वही कहा जा रहा है कि इटली में एक्ट्रेस की लैंबॉर्गिनी की टक्कर एक और गाड़ी से हुई जिसके बाद भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक स्विस कपल की मौत हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें इस पूरी घटना की लाइव फुटेज शामिल है।

कैंपर वैन से आगे निकलने की कोशिश में थी गाड़ियां

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो आप देख सकते हैं कि एक कैंपर वैन सड़क पर जा रही है। वहीं पीछे से लेम्बोर्गिनी से लेकर फरारी और कई लग्जरी कारें एक साथ आ रही होती है और कैंपर वैन से आगे निकलने की कोशिश कर रही है। इस कोशिश में फरारी और लैंबॉर्गिनी की टक्कर हो जाती है।

आखिर कैसे हुआ यह हादसा

दरअसल एक्ट्रेस की लैंबॉर्गिनी कार और फरारी एक कैंपर वैन से टकराती है इसके बाद फरारी में आग लगने की वजह से स्विस कपल की मौत हो जाती है। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति के साथ मौजूद होती है लेकिन उनकी कार सड़क से नीचे गिर जाती है जिसकी वजह से जान बच जाती है। कहा जा रहा है कि यह घटना सार्डिनिया की एक संकरी सड़क पर हुई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लैंबॉर्गिनी और फरारी एक कैंपर वैन को ओवरटेक करने की कोशिश करती है और यह हादसा हो जाता है।

हवा से उड़ते दिखा कैंपर वैन

इस जबरदस्त टक्कर के बाद कैंपर वैन पलट जाती है और फरारी में आग लग जाती है जिसकी वजह से स्विस कपल की मौत हो गई। फिलहाल एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कैंपर वैन को हवा में उछलते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस हादसे के बाद गायत्री के पति ने बताया है कि वे ठीक है क्योंकि उनकी कार सड़क से नीचे उतर गई थी। दिल दहला देने वाले इस वीडियो से पूरा वाक्या साफ जाहिर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3

अप्रैल 20, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32

अप्रैल 20, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 20, 2026

Deepika Padukone

अप्रैल 20, 2026

Peanut Butter

अप्रैल 20, 2026

Gut Health

अप्रैल 20, 2026

Leave a Comment