---Advertisement---

Viral Video: अल्लू अर्जुन की बेटी के बाद बेटा बना इंटरनेट सेंसेशन, शाहरुख के इस गाने का क्यूट वर्जन गाते आया नजर

Viral Video: राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ की वजह से दिसंबर का महीना शाहरुख खान के लिए काफी खास रहा। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और यह सच है कि इसमें शाहरुख का अंदाज और उनका गाना खूब चर्चा में रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शाहरुख खान के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 25, 2024 5:41 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ की वजह से दिसंबर का महीना शाहरुख खान के लिए काफी खास रहा। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और यह सच है कि इसमें शाहरुख का अंदाज और उनका गाना खूब चर्चा में रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में हैं। उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। शाहरुख को देख फैंस किस कदर पागल हो जाते है इसमें कोई दो राय नहीं है। इसके कई वीडियो भी सबूत हैं लेकिन इस सबके बीच एक ऐसा फैन चर्चा में है जिसने लोगों की निगाहें ही अटका दी। हम बात कर रहे हैं अल्लू अर्जुन के बेटे अयान की।

Viral Video वाकई काफी क्यूट

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अल्लू अर्जुन के बेटे को शाहरुख खान का फैन बता रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अयान बहुत ही क्यूट अंदाज में शाहरुख खान के एक आईकॉनिक गाने को गाते हुए दिख रहे हैं। हम ‘डंकी’ फिल्म का जिक्र इसलिए भी किए क्योंकि यह गाना दरअसल शाहरुख की फिल्म डंकी का ही है। इस वीडियो में अयान उनका हिट गाना ‘लूट पुट गया’ पर अपने लिरिक्स का इस्तेमाल कर फैंस के भी जादू चला रहे हैं। यह वीडियो वाकई काफी क्यूट है।

Viral Video में कार में बैठे हुए नजर आ रहे अयान

वायरल हो रहे इस वीडियो में अयान कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान शाहरुख खान के गाने को अपने वजन में गाते हुए दिखे। यह वीडियो फैंस के दिलों को इंप्रेस कर देने के लिए काफी है और अयान अपनी क्यूटनेस से चर्चा में आ गए। गौरतलब है कि इससे पहले अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा का एक Viral Video हुआ था जिसमें वह बॉबी देओल के गाने जमाल कुड्डू पर डांस करती हुई नजर आई थी। इसमें वह प्लेट को सिर पर रखकर अलग पोज देती दिखी। ऐसे में यह सच है कि अल्लू अर्जुन जहां इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं वहीं उनका बेटा और बेटी सोशल मीडिया पर।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026