---Advertisement---

Viral Video: राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग के बाद स्टाइलिश लुक में फैमिली संग दिखे SRK, अलीजेह के साथ सलमान ने की मस्ती

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिन की प्री वेडिंग फंक्शंस खत्म होने के बाद बॉलीवुड सितारे जामनगर से वापस मुंबई लौटने लगे। लोगों की निगाहें अपने फेवरेट स्टार्स को ढूंढने में लगी हुई है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सितारे इस प्री वेडिंग बैश को एंजॉय करने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2024 10:55 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिन की प्री वेडिंग फंक्शंस खत्म होने के बाद बॉलीवुड सितारे जामनगर से वापस मुंबई लौटने लगे। लोगों की निगाहें अपने फेवरेट स्टार्स को ढूंढने में लगी हुई है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सितारे इस प्री वेडिंग बैश को एंजॉय करने के बाद वापस मुंबई लौट रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुए हैं तो दूसरी तरफ सलमान खान अपनी भांजी के साथ पोज देते नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

Viral Video में कूल अंदाज में दिखे शाहरुख

दरअसल शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान सहित बेटे अबराम और आर्यन खान के साथ इस प्री वेडिंग बैश को इंजॉय करने के लिए पहुंचे थे। वहीं जामनगर एयरपोर्ट से उनका यह Viral Video चर्चा में है जिसमें शाहरुख खान ब्लैक टी-शर्ट को प्रिंटेड जॉगर्स और ब्लैक जैकेट के साथ फ्लॉन्ट करते हुए दिखे। उनका यह कुल स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। गॉगल्स और लॉन्ग हेयर स्टाइल में शाहरुख खान का अंदाज तारीफ के काबिल है। वहीं इस दौरान सुहाना खान व्हाइट ट्रैक सूट में नजर आई तो गौरी खान हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आई।

Viral Video में सलमान खान ने मस्ती में पहना दी अलीजेह को टोपी

एक और Viral Video सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें सलमान खान को स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ नजर आए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी के लिए सलमान खान अपनी भांजी के साथ खूब पोज भी देते हुए दिखाई दिए हैं। इस दौरान सलमान खान ब्लू को-ऑर्ड को कॉटन डेनिम जैकेट के साथ स्टाइल कर रहे हैं। वहीं कैमरे के सामने अपनी टोपी वह अलीजेह को पहनाते हैं। इस क्यूट वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

नजर आए तमाम सितारे

गौरतलब है कि शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा भी संजय दत्त से लेकर तमाम सितारों की जामनगर से एग्जिट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शंस को एंजॉय करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए थे। इसमें संजय दत्त से लेकर शाहिद कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट सहित तमाम स्टार्स शिरकत करते हुए दिखाई दिए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026