---Advertisement---

Viral Video: कैमरापर्सन संग इस तरह प्रैंक करते नजर आए अजय देवगन, देख हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे आप

Viral Video: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार अजय देवगन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह जानते हैं कि अपनी एक्टिंग से कैसे लोगों का दिल जीतना है और हर तरह के किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पर्दे पर कॉमिक अंदाज में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार अजय देवगन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह जानते हैं कि अपनी एक्टिंग से कैसे लोगों का दिल जीतना है और हर तरह के किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पर्दे पर कॉमिक अंदाज में लोगों को इंप्रेस करने वाले अजय रियल लाइफ में भी बहुत बड़े प्रैंकस्टार हैं। जी हां, अक्सर वह सेट पर अपने को स्टार्स के साथ प्रैंक और हंसी-मजाक करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है हालांकि कुछ लोग इस पर अजय को ट्रोल भी कर रहे हैं।

अजय देवगन की मासूमियत है दिल जीतने लायक

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कैमरा पर्सन के साथ अजय प्रेंक करते हैं। वीडियो की शुरुआत होती है अजय की टीम के साथ जिसके साथ मिलकर अजय एक कैमरामैन के साथ प्रेंक करते नजर आते हैं। कैमरामैन अपने काम में खोया हुआ है तभी पीछे से एक्टर जाकर उनके साथ मजाक कर जाते हैं। ऐसे में जब वह कैमरा पर्सन पीछे मुड़कर देखा है तो अजय बहुत ही मासूमियत से उसकी तरफ आगे आ जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने कुछ किया ही ना हो लेकिन वीडियो में आप एक आवाज सुन सकते हैं जो पीछे से आती है जुबा केसरी।

वीडियो देख लोग ले रहे हैं जमकर मजे

इस वीडियो को 39000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट में लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जुबा केसरी।” तो दूसरे ने कहा दाने-दाने में है एहसास। एक यूजर ने लिखा इस फोटोग्राफर की तो रोहित शेट्टी भी खूब प्रैंक करते हैं तो दूसरे ने कहा अजय का प्रैंक हमेशा ही लोगों पर भारी पड़ता है। जुबा केसरी विज्ञापन को लेकर कई यूजर्स अजय देवगन की खिल्ली उड़ाते नजर आए।

इस फिल्म में दिखेंगे अजय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में आर माधवन के साथ ‘शैतान’ फिल्म में दिखे थे जिसमें उनके अपोजिट ज्योतिका नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट मैदान है जिसमें वह एक कोच की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026