---Advertisement---

Viral Video: जैन समाज के ऐतिहासिक मासक्षमण पारणा का हिस्सा बने अक्षय कुमार, मंच पर देख ये क्या कहने लगे लोग

Viral Video: खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोर लेते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें ऐतिहासिक जैन सेरेमनी में शिरकत करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2024 2:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोर लेते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें ऐतिहासिक जैन सेरेमनी में शिरकत करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार किस तरह श्री हंसरत्न सूरी जी के संग मासक्षमन के बाद उन्हें पानी पिला रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा भी बता रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

Viral Video में ये क्या करते दिखे अक्षय कुमार

जैन समाज में मासक्षमन का काफी महत्व होता है। एक मासक्षमन 30 दिन का होता है जिसमें व्रत रखा जाता है। ऐसे में थ्री हंसरत्न सूरी जी ने 100 मासक्षमन यानी 30 महीने का व्रत पूरा किया। यह जैन इतिहास में किसी माइलस्टोन से कम नहीं है। ऐसे में अक्षय कुमार को विशेष सेवा देने का मौका मिला। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार श्री हंसराज श्री जी के मासक्षमन पारणा में उन्हें पानी पिलाते हैं। उनके पैर के पास उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं।

वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

अक्षय के अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 10000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म आ रही है।” तो दूसरे ने कहा अब यह मुर्गा भी नहीं खाएगा। एक यूजर ने लिखा जय जिनेंद्र तो दूसरे ने कहा यह बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन का पार्ट है तो एक यूजर ने कहा फिल्म आने से पहले ये बदल जाते हैं।

अक्षय की यह फिल्म इस दिन होगी रिलीज

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ के साथ उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026