---Advertisement---

Viral Video: राधिका संग सात फेरे लेने से पहले खुशी में नाचे अनंत अंबानी, प्रियंका-रणवीर भी लगाते दिखे जबरदस्त ठुमके

Viral Video: शादी से पहले अनंत अंबानी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे इस जश्न में खोए हुए नजर आए। उनका डांस देखने के बाद लोग हैरान हैं। सितारों के साथ उनकी मस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 9:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जहां एक तरफ सितारों का जमावड़ा देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ अनंत अंबानी की खुशी देखने लायक रही। राधिका संग शादी रचाने से पहले बारात में वह जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह सितारों के साथ खूब नाचते दिखे और उनका अंदाज चर्चा में है। आइए देखते हैं कैसे सुर्खियों में आए अनंत अंबानी और क्या है वीडियो में खास। कैसे दूल्हे राजा अपनी शादी में लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सितारों संग जश्न मनाते दिखे अनंत अंबानी

वीडियो में अनंत रणवीर सिंह और रजनीकांत के साथ जबरदस्त धमाल मचाते हुए देख रहे हैं और उनके पीछे नजर आ रहे हैं अनिल कपूर। इन सितारों के साथ धमाल मचाते हुए अनंत अंबानी ढोलक की बीट पर ठुमके लगाते हुए लोगों का दिल जीत लिए। उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह अपनी शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं। वह इस खास दिन को किस कदर एंजॉय कर रहे हैं। रणवीर सिंह से लेकर अनिल कपूर और रजनीकांत इस दौरान अनंत अंबानी का पूरा साथ देते हुए नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा संग नाचते दिखे अनंत अंबानी

वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनंत देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ ठुमके लगाते हुए दिखे। इस दौरान अनन्या पांडे और निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं ओरी भी शामिल हुए हैं और वह अनंत अंबानी के साथ हुक स्टेप्स करते हुए दिखे। वहीं प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज और उनकी एनर्जी देख लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

जश्न की हुई शुरुआत

तीन दिनों तक चलने वाले इस जश्न की शुरुआत हो चुकी है। जहां आज कपल सात फेरे लेंगे वहीं कल यानी 13 जुलाई को आशीर्वाद सामारोह का आयोजन किया गया है। 14 जुलाई को कपल का रिसेप्शन है जो काफी ग्रैंड होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026