---Advertisement---

Viral Video: अंजलि अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट की इतनी महंगी घड़ी, देख बोल रहे फैंस- ‘काश हमारी किस्मत भी होती’

Viral Video: कंगना रनौत के शो लॉकअप से अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई है। इंटरनेट सेंसेशन अपने बॉयफ्रेंड की वजह से भी लाइमलाइट में रहती है और अक्सर दोनों को एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है। इस सबके बीच अंजलि अरोड़ा किसी और वजह से चर्चा में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2024 5:07 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 21, 2024 6:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कंगना रनौत के शो लॉकअप से अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई है। इंटरनेट सेंसेशन अपने बॉयफ्रेंड की वजह से भी लाइमलाइट में रहती है और अक्सर दोनों को एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है। इस सबके बीच अंजलि अरोड़ा किसी और वजह से चर्चा में आ गई है। दरअसल अपने बॉयफ्रेंड को उन्होंने इतनी महंगी घड़ी गिफ्ट की है जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। अंजलि अरोड़ा को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट भी किया जाता है। दरअसल उनके बॉयफ्रेंड का नाम आकाश संसलवाल है। आईए जानते हैं आखिर क्यों आई अंजलि अरोड़ा बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर चर्चा में।

Viral Video देख लोग रह गए हैरान

दरअसल अंजलि अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश को जन्मदिन पर एक शानदार घड़ी गिफ्ट में दी है। यह घड़ी स्विट्जरलैंड के फेमस ब्रांड राडो की है और यह कई मायनों में खास है। यह घड़ी मात्र 120 ग्राम वजन में है और क्लासी लुक देने के लिए परफेक्ट है। खास बात यह है कि इसमें डायल पर नंबर्स भी नहीं है। रिपोर्ट्स की माने तो इस घड़ी की कीमत करीब 2 लाख रुपए हैं जो वाकई किसी को भी स्पेशल फील करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Viral Video में अंजलि ने बर्थडे सरप्राइज रखा

अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर अंजलि ने बर्थडे सरप्राइज रखा था और आपस में खूब मस्ती करते हुए नजर आए। गर्लफ्रेंड से इतना प्यारा गिफ्ट पाकर आकाश के चेहरे पर खुशी की लहर साफ दिखाई दे रही है गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही अंजलि ने एक घर खरीदा था। वह अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

Viral Video पर यूजर्स दे रहे इस तरह रिएक्शन

सोशल मीडिया पर Viral Video में आप देख सकते हैं कि अंजलि जब अपने बॉयफ्रेंड को यह गिफ्ट देती है तो वह चौंक जाते हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वहीं कुछ लोग इस पर अजीबोगरीब कमेंट भी करते हुए दिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, “काश हमारी किस्मत भी ऐसी होती।” तो दूसरे ने कहा, “हमारी गर्लफ्रेंड ऐसी क्यों नहीं है।” तो एक ने कहा, “मेरे सारे अरमान टूट गए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026