---Advertisement---

Viral Video: अंकिता लोखंडे ने माधुरी दीक्षित के इस लुक को किया रीक्रिएट! क्या कर पाएंगी ‘धक धक गर्ल’ के साथ न्याय

Viral Video: माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के लिए अंकिता लोखंडे खास तैयारी में जुट चुकी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह धक-धक गर्ल के लुक को रिक्रिएट करती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2024 1:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: माधुरी दीक्षित की दुनियाभर में खास पापुलरिटी है और उन्हें लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। जहां दुनिया भर में उनकी फैन फॉलोइंग है वहीं इस लिस्ट में शुमार है अंकिता लोखंडे का नाम। जी हां, टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता अब फिल्मों में भी अपनी खास पहचान बना चुकी है। ऐसे में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर वह कुछ खास सरप्राइज देने वाली है। उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आप 1 मिनट के लिए कंफ्यूज हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है वायरल वीडियो में।

माधुरी दीक्षित के इस गाने में जलवा

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे ने माधुरी दीक्षित के लुक को रीक्रिएट किया है। एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद आपको माधुरी के गाने ‘हमको आजकल है इंतजार’ की याद आ जाएगी क्योंकि ठीक इसी तरह धक-धक करने भी अपना कमाल दिखाया था। आज भी उनके इस एवरग्रीन लुक पर लोग फिदा हैं।

लुक देख फैंस हो गए क्लीन बोल्ड

अंकिता लोखंडे ने ठीक उसी तरह से चोली और साड़ी को स्टाइल किया है। माधुरी दीक्षित से मिलता जुलता उन्होंने ज्वेलरी और हेयर स्टाइल को भी फ्लॉन्ट करती नजर आई। वहीं अंकिता अपनी अदाएं भी कैमरे पर दिखाती हुई स्पॉट हुई और उन्हें देखने के बाद फैंस की बोलती बंद हो गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि क्या अंकिता माधुरी दीक्षित के साथ न्याय कर पाएंगी। माधुरी के फैंस यह कह रहे हैं कि धक-धक कर का कोई जवाब नहीं है।

अंकिता जमाएगी माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर रंग

मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई को माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर अंकिता लोखंडे ‘डांस दीवाने’ पर उनके लिए खास सरप्राइज देने वाली है। उनके लुक से यह साफ जाहिर है कि वह धक-धक गर्ल के इस गाने पर परफॉर्मेंस देकर उन्हें इंप्रेस करेंगी। बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद अंकिता लगातार चर्चा में है और उनके पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट है। वह फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026