---Advertisement---

Viral Video: कृति के एक्शन पैक्ड मोड को देखने के लिए हर कोई बेताब, एक्ट्रेस की खास वीडियो धड़का देगी दिल

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेता टाइगर श्रॉफ आजकल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गणपत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की यह फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। क्या कुछ खास है इस फिल्म में चली आपको बताते हैं। 20 अक्टूबर को दस्तक देगी गणपत जैसे की आपको मालूम ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 14, 2023 7:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेता टाइगर श्रॉफ आजकल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गणपत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की यह फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। क्या कुछ खास है इस फिल्म में चली आपको बताते हैं।

20 अक्टूबर को दस्तक देगी गणपत


जैसे की आपको मालूम हो की कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की एक मूवी जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। और इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह एक फ्यूचर एक्शन फिल्म है, इस प्रोडक्शन हाउस का लक्ष्य जनता को एक ऐसा विजुअल दिखाना है, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो। टीजर और ट्रेलर के साथ ही गाने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर के एक्शन अवतार के अलावा कृति सेनन भी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही है।

फुल एक्शन करती हुईं नजर आएंगी एक्ट्रेस

बता दें कि फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो डाली है। जिसमें दिख रहा है, कि वह किस तरह से अपनी फिल्म के लिए एक्शंस मोड में तैयार हो रही हैं। वह वीडियो में नानचाक्स, डर्ट बाइक और किकबॉक्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कृति इसमें कहती हुई नजर आ रही हैं कि इससे पहले उन्होंने इतना दमदार एक्शन कभी नहीं किया है। हालांकि वह एक्शन फिल्म में काम करने के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी। जोकि अब उनका पूरा हो गया है।

कृति सेनन को ग्लैमरस और एक्शन अवतार में देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। जब से कीर्ति ने अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली है। तब से उनके फैंस की बेकरारी और भी ज्यादा बढ़ गई है। वीडियो में देखा जा सकता है की कृति सेनन ने इस फिल्म में एक्शन करने के लिए करीब 9 महीने तक कड़ी मेहनत की है, और खुद को एक्शन मोड में तैयार किया है। कृति के एक्शन पैक्ड किरदार को देखने के लिए अब हर कोई बेसब्री से उनका इंतजार कर रहा है, साथ ही उनकी पोस्ट में कमेंट कर रहे हैं कि जल्द से जल्द है उन्हें स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Leave a Comment